सारस चौराहे पर मौत का हाईवे? | व्यापार महासंघ का सरकार को अल्टीमेटम—’फ्लाईओवर दो, वरना आंदोलन के लिए तैयार रहें’

भरतपुर जिला व्यापार महासंघ ने सारस चौराहे पर बढ़ते हादसों और रोज होने वाली मौतों पर चिंता जताते हुए फ्लाईओवर निर्माण की तत्काल मांग की। महासंघ ने चेताया—निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।

भरतपुर 

भरतपुर जिला व्यापार महासंघ की बैठक जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें शहर में बढ़ते अपराध और हाईवे पर हो रही लगातार मौतों पर गंभीर चिंता जताई गई। जिला महामंत्री नरेंद्र गोयल ने बताया कि सारस चौराहा आगरा–जयपुर हाईवे का बेहद व्यस्त पॉइंट है। यहां कई कॉलोनियां, मैरिज होम और गांवों से होने वाले भारी आवागमन के कारण “लगभग हर दिन एक्सीडेंट और मौतें” हो रही हैं।

प्रॉपर कट नहीं, इसलिए हादसे ही हादसे

जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश बजाज ने कहा कि चौराहे पर प्रॉपर कट और सुरक्षित डिज़ाइन की कमी हादसों की बड़ी वजह है।

जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा ने बताया कि भरतपुरवासी सारस चौराहे और घना पक्षी विहार के पास फ्लाईओवर की सालों से मांग कर रहे हैं। यह मुद्दा सीएम से लेकर केंद्र सरकार, एमपी–एमएलए, विधानसभा–लोकसभा तक कई बार उठाया गया, पर हर बार केवल “आश्वासन की लालीपॉप” दी गई।

महासंघ ने कहा शहर में जितने फ्लाईओवर नहीं चाहिए, उससे ज्यादा जरूरी सारस चौराहे पर है, जहाँ रोज लोग मर रहे हैं।

सरकार को पत्र—और अब अल्टीमेटम

बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को तुरंत पत्र भेजकर फ्लाईओवर निर्माण की
तत्काल मांग की जाएगी। यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो व्यापार महासंघ आंदोलन का रुख अपनाएगा।

बैठक में प्रमोद सर्राफ, प्रदीप शर्मा, निरंजन मित्तल, बंटू भाई, अशोक शर्मा, जगदीश सिंह, रूपसिंह परमार, राजकुमार, अंजुम, विन्नू, कपिल बंसल, राकेश मित्तल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

हवाई किरायों पर सरकार का बड़ा प्रहार | इंडिगो संकट के बाद उछले किराए थामने को घरेलू उड़ानों पर लगी ‘फेयर कैप’, जानें क्या तय हुआ किराया

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।