भरतपुर में हरित बृज सोसायटी ने मोक्षधाम परिसर में 21 गौरैया घर लगाकर “गौरैया कॉलोनी” स्थापित की। अभियान का उद्देश्य गौरैया संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता बढ़ाना है।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
भरतपुर
भरतपुर शहर में तेजी से गायब होती गौरैया को फिर से आसमान और आंगन लौटाने की कोशिश शुरू हो गई है। हरित बृज सोसायटी ने मोक्षधाम परिसर में 21 ‘गौरैया घर’ लगाकर एक विशेष ‘गौरैया कॉलोनी’ स्थापित की। इस पहल का उद्देश्य लोगों को गौरैया संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा ने कहा कि लगातार घटती गौरैया की संख्या चिंता का विषय है और ऐसे प्रयास पक्षियों को सुरक्षित आश्रय देने के साथ समाज में जागरूकता भी बढ़ाते हैं।
महासचिव सतेंद्र यादव एवं दीपक शर्मा ने कहा कि हरित बृज सोसायटी लगातार पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
सोसायटी के उपाध्यक्ष शीलम सिंह और अरुण जैन ने कहा कि इस तरह की पहल लोगों में जीव-जंतुओं और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता पैदा करती है, जिसकी आज सबसे ज्यादा जरूरत है।
सोसायटी के विधि परामर्शी एस.सी. पितलिया ने आमजन से अपील की कि वे अपने घरों और मोहल्लों को “गौरैया फ्रेंडली” बनाएं, ताकि पक्षियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
संयोजक अशोक गुप्ता एवं सहसंयोजक जगदीश शर्मा ने मोक्षधाम में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। वहीं गौरैया संरक्षण अभियान की संस्थापक कविता सिंह ने उपस्थित लोगों को अपने-अपने घरों में भी गौरैया घर लगाने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में गौरैया संरक्षण समिति के वीरपाल सिंह, शोभा शर्मा तथा सोसायटी सदस्य श्रीभगवान शर्मा, भूपेश सिंह, मुरारी मुद्गल, संदीप शर्मा, भुवनेश और गौरव शर्मा सहित कई लोगों ने सहयोग दिया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
