अजमेर (Ajmer) के भिनाय में प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त जारी करने के बदले 30 हजार की घूस मांगने वाला सहकारी समिति का मैनेजर ACB ने रंगे हाथों पकड़ा।
अजमेर
अजमेर जिले के भिनाय क्षेत्र से सरकारी योजनाओं की साख पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी को मिलने वाली किश्त जारी करने के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाला सहकारी समिति का प्रबंधक एसीबी के हत्थे चढ़ गया।
एसीबी अजमेर ने जाल बिछाकर आरोपी परमेश्वर प्रजापत को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सरकारी योजनाओं में फैले भ्रष्टाचार की एक और परत खुल गई।
किश्त के बदले सौदा, फिर ACB की एंट्री
जानकारी के अनुसार आरोपी प्रबंधक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत राशि की किश्त जारी करने के एवज में लाभार्थी से रिश्वत की मांग की थी। परेशान लाभार्थी ने इसकी शिकायत एसीबी अजमेर में दर्ज कराई। शिकायत की पहले गोपनीय जांच और सत्यापन किया गया, जो सही पाया गया। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप ऑपरेशन की पूरी योजना बनाई।
जैसे ही आरोपी प्रबंधक ने तय की गई रिश्वत की रकम स्वीकार की, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा। इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया कि गरीबों के लिए बनी योजनाओं में भी कुछ अफसर और कर्मचारी खुलेआम सौदेबाजी कर रहे हैं।
यह ट्रैप कार्रवाई एसीबी अजमेर के एसपी डॉ. महावीर सिंह राणावत के निर्देश पर की गई। ऑपरेशन का नेतृत्व एसीबी एएसपी वंदना भाटी ने किया, जो स्वयं मौके पर मौजूद रहीं और पूरी कार्रवाई की निगरानी की।
एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
अब यह भी जांच की जा रही है कि—
- क्या यह मामला अकेला है?
- या फिर प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का यह एक हिस्सा भर है?
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
चौमूं में बुलडोजर की दहाड़ | पत्थरबाजी के बाद प्रशासन का सख्त एक्शन, अवैध मीट दुकानों पर चला हथौड़ा
ओला-उबर की मनमानी पर ब्रेक | ‘भारत टैक्सी’ की एंट्री, ड्राइवर मालिक, यात्री बेफिक्र
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
