वैर (भरतपुर)
बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में यूरोलोजी विभाग के एचओडी डा.मुकेश आर्य को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। राज्य सरकार ने इस आशय के आदेश जारी किए। इसके अनुसार कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.शैतान सिंह राठौड़ का स्थानांतरण जोधपुर मेडिकल कॉलेज में प्रिसिंपल के पद पर किया गया है। उनके स्थान पर कस्बा वैर निवासी डा.मुकेश आर्य पुत्र डॉ. मदन गोपाल गुप्ता को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के प्रिसिंपल का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
कस्बा वैर निवासी डॉ.मुकेश आर्य काफी समय से बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में यूरोलोजी विभाग के एचओडी के पद पर रहकर अपनी सेवाएं देते हुए चले आ रहे हैं। अब राज्य सरकार ने उन्हें सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज का प्रिसिंपल का अतिरिक्त चार्ज और सौंप दिया है। अब डॉ.आर्य दोनों जगह अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। डॉ. मुकेश आर्य शुरू से ही मेधावी रहे हैं।
ये भी पढ़ें
- कैश, कैमरे और ‘राहत’ का काला खेल | TMC नेता के ठिकानों पर पड़ा छापा तो 80 लाख बरामद, तालाब तक पर ED की नजर
- ‘दुकान को कमर्शियल कराने’ की कीमत 8.50 लाख | मेडिकल स्टोर संचालक से रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी रंगे हाथ दबोचा गया
- राज्य स्तरीय सीनियर कॉल्विन शील्ड के लिए भरतपुर टीम घोषित | चयन प्रक्रिया, फिटनेस टेस्ट और दो चयन मैचों के बाद 16 सदस्यीय स्क्वॉड फाइनल
- कुम्हेर गेट से कलेक्ट्रेट तक किसान हुंकार | भरतपुर में 26 मई को ‘लैंड पूलिंग’ के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, बाजारों से निकलेगा जनसैलाब
- शिक्षा विभाग में ‘सैलरी स्कैनर’ ऑन | लाखों कर्मचारियों के वेतन की फिर होगी जांच, गड़बड़ी मिली तो वसूली और कार्रवाई तय
