जयपुर/ भरतपुर
राजस्थान के भरतपुर के एक नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म करने के आरोपी एसीबी कोर्ट के विशेष जज जितेंद्र गुलिया (Judge Jitendra Gulia) को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसके दो साथियों की सरगर्मी सा तलाश कर रही है। जज के दोनों साथी घटना उजागर होने के बाद से फरार हैं। जज को हाइकोर्ट पहले ही निलंबित कर चुका है
बताया जा रहा है कि जितेंद्र गुलिया सस्पेंड होने के बाद हाईकोर्ट जयपुर (High Court Jaipur) में उपस्थिति देने आया था। उसी समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले के जांच उपाधीक्षक (शहर) सतीश वर्मा कर रहे हैं। वे ओरोपी जज को जयपुर से गिरफ्तार कर भरतपुर रवाना हो गए हैं।
इस मामले में फरार दोनों कोर्ट कर्मचारी अंशुल सोनी और राहुल कटारा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित की हैं। उनके घर पर नोटिस चस्पा करके उन्हें पूछताछ और जांच में सहयोग के लिए बुधवार को हाजिर होने को कहा गया है।
नाबालिग बच्चे को एम्बुलेंस में आगरा से भरतपुर लाए परिजन
इस बीच पीड़ित नाबालिग बच्चे को उसके परिजन एंबुलेंस में आगरा से भरतपुर लेकर पहुंचे। बच्चे का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से ऑक्सीजन लगाकर बच्चे को भरतपुर लाया गया। भरतपुर में बच्चे के धारा 164 के बयान लिए जाएंगे।
आपको बता दें कि जज जितेंद्र गुलिया और 2 लिपिक राहुल कटारा एवं अंशुल सोनी ने 7 वीं कक्षा के बालक के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद दोनों लिपिक फरार हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने इनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। इस मामले में जज जितेंद्र गुलिया, कोर्ट कर्मचारी अंशुल, राहुल और एसीबी के डिप्टी एसपी परमेश्वर यादव सस्पेंड हो चुके हैं। वहीं जज ने भी पीड़ित परिवार और उनके परिजनों के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
