भरतपुर
भरतपुर जिले में धौलपुर-भरतपुर मार्ग पर थाना रूपवास अंतर्गत गहनोली मोड स्थित जंगी का नगला के पास तीन दिन में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें मां-बेटे सहित तीन जनों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन घायल हो गए।
आपको बता दें कि तीन दिन पहले भी भीषण हादसे में आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी इलाके के निवासी बाइक सवार दंपती व उनके छह माह के पुत्र की जान जा चुकी है। यह हादसा तेज रफ्तार कार के टक्कर मारने से हुआ था।
अब एक बार फिर धौलपुर-भरतपुर मार्ग पर यह भीषण हादसा हो गया। इसमें ट्रक ने टैम्पो में टक्कर मार दी। इससे टैम्पो सवार दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने जिला आरबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में मां-बेटे भी शामिल हैं। हादसे में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। ये लोग धौलपुर की ओर से आ रहे थे।
झार पीर बाबा के दर्शन कर धौलपुर लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार धौलपुर जिले के सरकन खेड़ा निवासी लोग एक टैम्पों से बयाना थाना क्षेत्र में झार पीर बाबा के दर्शन कर वापस धौलपुर लौट रहे थे। रूपवास थाना क्षेत्र में धौलपुर-भरतपुर हाइवे संख्या 123 स्थित गहलोनी मोड के पास जंगी का नगला पर ट्रक से भिड़ंत हो गई।
इनकी हुई मौत
हादसे में टैम्पो सवार धौलपुर निवासी राजनदेवी पत्नी रमेश व उसका पुत्र वीरेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ओमप्रकाश ने जिला आरबीएम अस्पताल मेें दम तोड़ दिया। हादसे में हरि पुत्र नत्थू लाल, मुन्ना पुत्र नत्थीलाल, वीरेन्द्र पुत्र रमेश, भागीरथ पुत्र नत्थूलाल, दीपू पुत्र मुन्नालाल, पवन पुत्र रोहतन आदि घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना रूपवास पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकालकर उन्हें अस्पताल भिजवाया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
