अलवर
अलवर जिले में गुरुवार को एक दुखद हादसा हो गया। एक ट्रेक्टर ने एक किशोर को ऐसी टक्कर मारी कि उसका सिर फट गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किशोर बिना हैलमेट का था। हेलमेट होता तो किशोर की जान बच सकती थी।
हादसा अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ के छिलोड़ी गांव का है जहां 15 साल का किशोर युनूस पुत्र नवाब गुरुवार सुबह कठूमर सब्जीमण्डी में मिर्च बेचकर बाइक से गांव लौट रहा था। कठूमर की तरफ जावली का तिबारा के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि किशोर का सिर बुरी तरह फट गया। मौके पर खून ही खून हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक युनूस पुत्र नवाब अपने माता-पिता इकलौता बेटा था। जिसके दो बहन हैं। वह पास के स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। पिता ट्रक ड्राइवर हैं। इस घटना के बाद गांव में शोक छा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
