भुसावर में हुआ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ऑफ सेवा केंद्र का 88 वां त्रिमूर्ति शिव जयन्ती कार्यक्रम

भुसावर 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उप सेवा केंद्र भुसावर द्वारा 88 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती कार्यक्रम आगरा सब जोन सह प्रभारी एवं भरतपुर सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्र. कु.कविता दीदी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

लोकसभा चुनाव-2024: भाजपा ने फूंका बिगुल, जारी हुई 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | सूची में यूपी से 51, मप्र से 24, राजस्थान से 15 नाम, पूर्व CM शिवराज सिंह लड़ेंगे चुनाव | यहां देखिए पूरी लिस्ट

इस अवसर पर राजयोगिनी ब्र. कु. कविता दीदी ने कहा कि हम सभी के दो पिता हैं एक देहिक पिता दूसरा परमात्मा पिता। हम परमात्मा को पिता तो कहते हैं परन्तु उसके स्वरुप का अनुभव नहीं कर पाते। चेयरमैन प्रतिनिधि प्रकाश और मुस्कान एक पहल के अध्यक्ष अरविन्द मित्तल ने भी विचार रखे।

गांधी ज्योति महिला महाविद्यालय के डायरेक्टर राजेंद्र पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह संस्था महिला एवं बेटियों में ऐसे संस्कार प्रदान करती है जिससे पूरे समाज का ही नहीं पूरे राष्ट्र का कल्याण होता है।

राजयोगिनी ब्र. कु. बबीता दीदी रूपबास सेवा केंद्र प्रभारी ने शिव रात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि शिव कल्याणकारी है। शिवलिंग पर बेर आक धतूरा चढ़ाने का अर्थ है कि हम अपने जीवन से बुराइयों का त्याग करते हैं एवं परमात्मा से शक्ति भरते हैं। ब्र. कु. संस्कृति बहन ने संस्था का परिचय दिया। ब्रह्माकुमारी अनु बहन ने सभी को परमात्मा का सत्य परिचय दिया।

इससे पूर्व सुबह कलश यात्रा को रूपवास सेवा केंद्र प्रभारी राज योगिनी बबीता दीदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कलश यात्रा भुसावर के विभिन्न मार्गों से होकर के निकाली गयी। उसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया एवं  लक्ष्मी नारायण राधे कृष्णा हनुमान शंकर जी की झांकियां को भी सजाया गया।

सभी अतिथियों द्वारा झंडारोहण किया गया एवं नारे लगाए गए और प्रतिज्ञा की गई l बच्चों ने भी सुंदर नृत्य के द्वारा सभी का मन मोहित किया। अंत में सभी को ईश्वरीय साहित्य एवं प्रसाद भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में भ्रा.छीतरमल  सोनी, ओंकार, रवि कुमारी, तनु एवं अनेक गांव से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

नई हवा’ की  खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं। 

लोकसभा चुनाव-2024: भाजपा ने फूंका बिगुल, जारी हुई 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | सूची में यूपी से 51, मप्र से 24, राजस्थान से 15 नाम, पूर्व CM शिवराज सिंह लड़ेंगे चुनाव | यहां देखिए पूरी लिस्ट

35 करोड़ के गबन के मामले में जयपुर के वेटरनरी कॉलेज में ACB की रेड, ट्रस्टी-डीन के ऑफिस-घर पर किया सर्च

भजनलाल सरकार ने नियुक्त किए सभी जिलों में नए प्रभारी सचिव | जानें आपके जिले में कौन लगा

JEN भर्ती पेपर लीक मामले में SOG की बड़ी कार्रवाई, मास्टमाइंड जगदीश विश्नोई गिरफ्तार | जयपुर, दौसा और भरतपुर में SOG ने कई ठिकानों पर दी दबिश, करोड़ों की प्रॉपर्टी मिली

चलो, आज कुछ अच्छा करते हैं…

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें