दौसा
दौसा जिले में 11 सितम्बर शनिवार को एक तालाब में चार बच्चे डूब गए जिनमें से एक की मौत हो गई और दो बच्चों को बचा लिया गया। एक बच्चे को जयपुर रैफर किया गया है।
हादसा सैंथल थाना क्षेत्र के चांदराना गांव की मालियों की ढाणी का है जहां के तालाब की पाल के पास ये बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान दो बच्चियां संतोष (12) पुत्री ओमप्रकाश व मीनाक्षी (10) पुत्री पुष्पेन्द्र का पैर फिसल गया और वे तालाब में डूबने लगी।उन्हें देख कर बचाने के लिए रामखिलाड़ी (12) व रोशनी (10) भी पानी में उतरे तो ये भी डूबने लगे। इनके चिल्लाने पर तालाब के पास में ही मौजूद युवक ने दौड़कर दोनों बच्चों की जान बचाई।
इनमें से एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची अचेत हो गई। जिसे जिला अस्पताल में इलाज के बाद जयपुर रेफर कर दिया। वहीं दो अन्य बच्चों को बचा लिया गया। दोनों बच्चियों को पानी से निकालने के दौरान मीनाक्षी भी युवक के पैर से टकराई, जिसे भी तुरंत बाहर निकाला गया। तीनों बच्चों के पेट से पानी निकाला गया, तब संतोष सैनी के भी डूबने के जानकारी मिली।
तब तक गांव के कुछ और युवक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तालाब में उतकर बच्ची को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां संतोष को मृत घोषित कर दिया। वहीं मीनाक्षी को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- इंतजार खत्म, जेब होगी भारी | इन कर्मचारियों-पेंशनर्स के DA-DR में बढ़ोतरी, एरियर भी मिलेगा
- खेत बचाओ अभियान की घंटी | मिट्टी थक रही है, खाद बढ़ रही है… किसानों को KVK ने चेताया
- BDA पर भड़के किसान, पास हुआ निंदा प्रस्ताव | बोले- हमें ‘भू-माफिया’ बताकर सरकार को गुमराह किया जा रहा, अब CM से सीधी मुलाकात की तैयारी
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
