उदयपुर
उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का 29वां दीक्षांत समारोह विभिन्न नवाचारों के साथ आयोजित हुआ। इसमें कुलाधिपति और राज्यपाल कलराज मिश्र ने 105 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 180 को पीएचडी डिग्रियां प्रदान की।
विद्यार्थियों को कुल 89 गोल्ड मेडल दिए गए। इनमें से 51 पर छात्राओं ने कब्जा जमाया। 8 में से चार चांसलर मेडल भी छात्राओं ने ही पाए। गोल्ड मेडल में छात्राओं की इतनी संख्या देख कुलपति ने भी मातृ शक्तियों को प्रणाम किया। इस समारोह में पहली बार दीक्षांत रजिस्टर की शुरुआत की गई, जिसमें वितरित डिग्रियों और स्वर्ण पदक विजेताओं की सूचना दर्ज की गई। राज्यपाल मिश्र ने भी इसमें अपनी टिप्पणी लिखी।
इस मौके पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि दीक्षांत समारोह शिक्षा जगत का गौरवशाली क्षण होता है। विद्यार्थी के जीवन का भी यह ऐसा महत्वपूर्ण अवसर, जब सीखे हुए ज्ञान की पूर्णता के बाद उसे व्यावहारिक जीवन में उतारने के लिए खुद को प्रस्तुत करना होता है। दीक्षित विद्यार्थी जीवन के हर मोड़ और पड़ाव पर चुनौतियों का सामना करते हुए लोक कल्याण के लिए पूरी क्षमता से अपना ज्ञान समर्पित करें। उन्होंने कहा कि यह समय ज्ञान-विज्ञान से जुड़ी सूचनाओं के विस्फोट का है इसलिए ऐसी शिक्षा का प्रसार आप लोग करें जो विद्यार्थी को सभी दृष्टि से ज्ञान समर्थ बनाए।
दीक्षांत समारोह में 180 पीएचडी उपाधि धारकों को डिग्री प्रदान की गई । इसमें विज्ञान संकाय में 28 (11 छात्राएं), वाणिज्य संकाय 22 (8 छात्राएं), विधि संकाय में 3 (1 छात्रा), पृथ्वी पृथ्वी विज्ञान संकाय में 17 (3 छात्राएं), सामाजिक विज्ञान संकाय में 36 (19 छात्राएं), शिक्षा संकाय में 22 (15 छात्राएं), प्रबंध अध्ययन संकाय में 13 (2 छात्राएं), मानविकी संकाय में 39 (20 छात्राएं), को डिग्री प्रदान की गई। इसमें 149 विद्यार्थीयों ने स्वयं उपस्थित होकर अपनी पीएचडी की डिग्री प्राप्त की।
गत शैक्षणिक सत्र में उत्तीर्ण हुए 45861 स्नातक एवं 13132 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करने का अनुमोदन कुलाधिपति द्वारा किया गया। इसमें विज्ञान संकाय में 4382 स्नातक 866 स्नातकोत्तर, वाणिज्य संकाय में 5573 स्नातक 3361 स्नातकोत्तर, विधि संकाय में 1131 स्नातक 121 स्नातकोत्तर, कला संकाय में 27108 स्नातक 8499 स्नातकोत्तर, शिक्षा संकाय में 7667 स्नातक 39 • स्नातकोत्तर तथा प्रबंध अध्ययन संकाय में 246 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर की डिग्री का अनुमोदन किया गया।
इस बार दीक्षांत समारोह में कुल 105 स्वर्ण पदक दिए गए। पदक और डिग्रियां लेने का उत्साह ऐसा रहा कि 74 छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर इन्हें लिया। फिर राज्यपाल के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाकर जीवन के इस बड़े अवसर की यादें सहेजी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
