पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बड़ा इजाफा, 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम। दिल्ली में पेट्रोल ₹102 के पार पहुंचा, मुंबई-कोलकाता-चेन्नई में भी महंगाई का बड़ा झटका।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
नई दिल्ली
चार साल तक शांत बैठी तेल कंपनियों ने अब ऐसा मीटर दौड़ाया है कि हर तीसरे-चौथे दिन जनता की जेब पर नया हमला हो रहा है। सोमवार सुबह फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में तगड़ी बढ़ोतरी कर दी गई और देखते ही देखते राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये के पार पहुंच गया।
सबसे बड़ा झटका ये है कि महज 10 दिनों के भीतर तेल कंपनियां चौथी बार कीमतें बढ़ा चुकी हैं। यानी एक बार फिर वही पुराना खेल शुरू हो गया है—थोड़ा-थोड़ा करके जनता की जेब खाली करने वाला डोज सिस्टम।
सोमवार को पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया।
15 मई से शुरू हुई महंगाई की यह रफ्तार अब आम आदमी के बजट को सीधे कुचलने लगी है। पहले 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई, फिर 19 मई को करीब 90 पैसे का झटका दिया गया। 23 मई को तीसरा वार हुआ और अब 25 मई को चौथा हमला कर तेल कंपनियों ने साफ संकेत दे दिया है कि राहत फिलहाल दूर-दूर तक नजर नहीं आने वाली।
देश के दूसरे बड़े शहरों में भी हालात कम विस्फोटक नहीं हैं। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये बिक रहा है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
दिलचस्प बात ये है कि कंपनियां एक साथ बड़ा झटका देने के बजाय “धीरे-धीरे उबालो” वाला फॉर्मूला अपना रही हैं। ठीक वैसे ही जैसे 2022 में मार्च-अप्रैल के दौरान किया गया था। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार महंगाई पहले से ज्यादा भारी पड़ रही है और आम आदमी के पास बचने की जगह कम होती जा रही है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’
‘तेल का नया बादशाह’ | होर्मुज संकट के बीच भारत का सहारा बना वेनेजुएला, सऊदी-अमेरिका दोनों पीछे छूटे
