चंडीगढ़
हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल में भर्ती हुए 60 जेबीटी शिक्षक फिजिकल वेरिफिकेशन में फेल हो गए हैं। अब इन शिक्षकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। मौलिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला मौलिक शिक्षाधिकारियों को कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
इस मामले में एक्शन लेने के लिए 3 सितंबर को सभी शिक्षाधिकारियों को अपने-अपने जिले के शिक्षकों की रिपोर्ट लेने के लिए पंचकूला बुलाया गया है। शिक्षा विभाग के इस आदेश से प्रदेश के 60 शिक्षकों की सांसें अटकी हुई हैं।
आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में वर्ष 2010-2011 में करीब 9500 जूनियर बेसिक ट्रेंड (जेबीटी) की भर्ती में हुई थी। इसमें चयनित 756 शिक्षकों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशानों की फारेंसिक जांच करवाई गई। जांच रिपोर्ट में 60 जेबीटी शिक्षकों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनके हस्ताक्षर और अंगूठे के निशानों का मेल नहीं हुआ।
इसके बाद 756 शिक्षकों की भर्ती पर सवाल उठने लगे थे। मामला कोर्ट पहुंचा और जांच शुरू हुई। 2008 से कई स्तर पर भर्ती में घोटाले की जांच की गई। अब भर्ती की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। अब तक की जांच में 60 शिक्षकों की भर्ती संदिग्ध मिली है। जांच कमेटी का कहना है कि 60 शिक्षकों को फिजिकल वैरिफिकेशन संदिग्ध है।
फिजिकल वैरिफिकेशन में फेल होने के बाद प्रदेश के मौलिक शिक्षा निदेशक की ओर से 31 अगस्त को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को एक पत्र जारी किया गया है। इस पत्र के साथ जिलेवार शिक्षकों के नाम के साथ अन्य डिटेल दी गई है। सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जिले के शिक्षकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है।
सबसे अधिक मेवात के 11 शिक्षक
अंबाला – 07 भिवानी – 01 फरीदाबाद – 05 फतेहाबाद – 03 गुरुग्राम – 03 हिसार – 05 झज्जर – 04 जींद – 02 कैथल – 02 करनाल – 04 कुरुक्षेत्र – 01 मेवात – 11 नारनौल – 01 पलवल – 01 पानीपत – 02 रोहतक – 02 सिरसा – 02 सोनीपत – 03 यमुनानगर – 01
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
