अहमदाबाद
गुजरात (Gujrat) में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। राज्य की 68 नगर पालिकाओं में से 60 पर भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस (Congress) केवल 1 नगरपालिका तक सिमट गई। आम आदमी पार्टी (AAP) को भी बड़ा झटका लगा, जबकि समाजवादी पार्टी ने 2 नगर पालिकाओं पर कब्जा जमाया। 3 नगर पालिकाओं में टाई की स्थिति बनी, जबकि 1 पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की और 1 में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला।
बीजेपी का वर्चस्व, कांग्रेस और आप को बड़ा झटका
इस बार भाजपा ने अपनी जीत का दायरा और बढ़ाया है। पिछले चुनाव में जहां पार्टी 51 नगर पालिकाओं में विजयी रही थी, वहीं इस बार यह आंकड़ा 60 तक पहुंच गया। सीटों की बात करें तो भाजपा ने कुल 1403 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 260, समाजवादी पार्टी को 34, आम आदमी पार्टी को 28 और बसपा को 19 सीटें मिलीं। निर्दलीयों ने 151 सीटें अपने नाम कीं।
जूनागढ़ नगर निगम में लगातार तीसरी बार भाजपा का परचम
भाजपा ने जूनागढ़ नगर निगम में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए 60 में से 48 सीटें अपने नाम कीं। इस पर भाजपा अध्यक्ष सी. आर. पाटील ने कहा कि गुजरात में भाजपा की लगातार बढ़ती सफलता इस बात का संकेत है कि जनता मोदी सरकार की नीतियों पर पूरा भरोसा जता रही है।
कांग्रेस और आप के लिए निराशाजनक प्रदर्शन
नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस और आप को तगड़ा झटका लगा। कांग्रेस महज 1 नगरपालिका जीत पाई, जबकि आम आदमी पार्टी के केवल 27 प्रत्याशी विजयी हुए। हालांकि, आप ने अपने प्रदर्शन को संतोषजनक बताते हुए कहा कि उन्होंने 500 उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 35 प्रत्याशी जीते, जो उनकी पार्टी के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
भाजपा की मजबूत पकड़, विपक्ष के लिए बड़ा सबक
इस चुनाव के नतीजे साफ संकेत दे रहे हैं कि गुजरात में भाजपा का वर्चस्व और मजबूत हो रहा है। जहां भाजपा अपनी सुनियोजित रणनीति और जमीनी पकड़ के चलते सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही है, वहीं विपक्ष के लिए यह चुनाव एक बड़ा सबक साबित हुआ। अब देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अगले चुनावों में इस हार से क्या सबक लेकर आगे बढ़ती हैं।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
रेलवे में रिश्वतखोरी का बड़ा खेल, हेल्थ इंस्पेक्टर ने मांगे थे 1 लाख, 75 हज़ार लेते ही CBI ने दबोचा
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें