चंडीगढ़
भाजपा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 34 कैंडिडेट की पहली सूची जारी कर दी। भाजपा की पहली लिस्ट में 13 सिख चेहरे हैं। इसके अलावा डॉक्टर, वकील और सेवामुक्त IAS भी भाजपा की टिकट पर अपना भाग्य आजमाएंगे।
पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि हम 34 सीटों के जो हम उम्मीदवार घोषित कर रहे हैं। इसमें 12 किसान परिवारों से जुड़े नेताओं को टिकट दी गई है। 8 अनुसूचित जाति नेता भी चुनाव मैदान में उतारे गए हैं।
इस सूची में कांग्रेस से आए भाजपा में आए विधायक राणा गुरमीत सोढ़ी का भी नाम है। वह गुरुहरसहाय से चुनाव लड़ते थे लेकिन उन्हें फिरोजपुर शहर से टिकट दी गई है। इस सूची में गढ़शंकर से टिकट न मिलने पर कांग्रेस छोड़ आई निमिषा मेहता को भाजपा ने टिकट दे दी है।
पुराने दिग्गजों पर जताया भरोसा
भाजपा ने इस लिस्ट में अपने कई पुराने दिग्गजों पर भी भरोसा जताया है। इनमें मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी, तीक्ष्ण सूद, सुरजीत ज्याणी, दिनेश बब्बू और अरुण नारंग जैसे नाम शामिल हैं।
ये रही भाजपा की पहली सूची
- सुजानपुर – दिनेश बब्बू
- दीनानगर – रेनू कश्यप
- श्री हरगोबिंदपुर – बलजिंदर सिंह दकोहा
- अमृतसर नॉर्थ – सुखविंदर सिंह पिंटू
- तरनतारन – नवरीत सिंह सफीपुर
- कपूरथला – रणजीत सिंह खोजेवाला
- जालंधर वेस्ट – मोहिंदर भगत
- जालंधर सेंट्रल – मनोरंजन कालिया
- जालंधर नॉर्थ – केडी भंडारी
- मुकेरियां – जंगीलाल महाजन
- दसूहा – रघुनाथ राणा
- होशियारपुर – तीक्ष्ण सूद
- चब्बेवाल – दिलबाग राय
- गढ़शंकर – नमिशा मेहता
- बंगा – मोहन लाल बंगा
- बलाचौड़ – अशोक बाठ
- फतेहगढ़ साहिब – दीदार सिंह भट्टी
- अमलोह – कंवरवीर सिंह टोहड़ा
- खन्ना – गुरप्रीत सिंह भट्टी
- लुधियाना सेंट्रल – गुरदेव शर्मा
- लुधियाना वेस्ट – एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू
- गिल – एसआर लद्दड़
- जगराओं – कंवर नरेंद्र सिंह
- फिरोजपुर सिटी – राणा गुरमीत सोढ़ी
- जलालाबाद – पूरण चंद
- फाजिल्का – सुरजीत ज्याणी
- अबोहर – अरूण नारंग
- मुक्तसर – राजेश फटेला
- फरीदकोट – गौरव कक्कड़
- भुच्चो मंडी – रूपिंदर सिंह सिद्धू
- तलवंडी साबो – रविप्रीत सिद्धू
- सरदूल गढ़ – जगजीत सिंह मिल्खा
- संगरूर – अरविंद खन्ना
- डेरा बस्सी- संजीव खन्ना
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- वेतन कटौती और 12 घंटे ड्यूटी के विरोध में हड़ताल पर गए राजस्थान के 108-104 एम्बुलेंसकर्मी
- दौसा को मिला रोटरी में बड़ा सम्मान,रो. नवल खंडेलवाल बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी
- ठिठुरती शाम…
- 2434 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर, PNB के लोन डूबे, SREI समूह की दो कंपनियां कटघरे में
- सात दिन; संस्कार और सेवा की साधना, RD Girls College में NSS शिविर का सांस्कृतिक-खेल उत्सव के साथ समापन
- भ्रष्टाचार पर ये कैसा जीरो टॉलरेंस! ACB के 600 से ज्यादा केस फाइलों में कैद, विभागों ने रोक रखी अभियोजन की चाबी
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
- आम से बदलेगी जनजातीय खेती की तस्वीर | अम्बावी में आधुनिक आम बागवानी पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मंत्र
