बिहार विधानसभा चुनाव: NDA को भारी बहुमत, महागठबंधन की बुरी हार

पटना 

बिहार (Bihar) विधानसभा चुनाव-2025 में अभी तक प्राप्त रुझानों में NDA की आंधी में महागठबंधन बुरी तरह उड़ गया 243 सीटों के लिए हुए चुनावों में अब तक प्राप्त रुझानों में NDA 200 सीट के आसपास जाते दिखाई दे रहा है जबकि महागठबंधन  35 सीटों के आसपास सिमटता दिखाई दे रहा है एनडीए के प्रमुख दलों में जनता दल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (VIP), वाम दल और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) हैं।

कर्मचारियों की फाइलों में से गायब हो रहीं थीं बेटियां | अब केंद्र सरकार ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया ये स्पष्टीकरण

243 सीटों वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत है। लेकिन NDA गठबंधन को 200 सीटों के आसपास सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं जबकि महागठबंधन 35 सीटों के आसपास सिमटता दिखाई दे रहा है। प्रशांत किशोर की जनस्वराज पार्टी कोई ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। सबसे बुरा हाल कांग्रेस का है जो एक डिजिट में ही अटक गई है। एनडीए को महिलाओं-ओबीसी का मजबूत समर्थन देखने को मिला है। नतीजे बता रहे हैं कि बिहार के मतदाताओं ने परिवारवाद को पूरी तरह से नकार दिया है।

2020 बिहार चुनाव में चौंकाने वाली असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली AIMIM अब तक खास प्रदर्शन नहीं कर सकी है। पार्टी फिलहाल दो सीटों पर आगे चल रही है।महुआ सीट से बिहार के चुनावी मैदान में उतरे जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) बुरी तरह पिछड़ गए हैं। सीट पर वह चौथे नंबर पर हैं। जबकि, पहले स्थान पर लोक जनशक्ति पार्टी (आरवी) उम्मीदवार संजय कुमार सिंह हैं। तेज प्रताप 5 हजार से ज्यादा मतों से पीछे चल रहे हैं। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल बताते हैं कि मंगलवार को 122 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 68.79 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के चुनावी इतिहास में अब तक की सर्वाधिक संख्या है। उन्होंने जानकारी दी कि पहले चरण का मतदान छह नवंबर को हुआ था और उसमें 65.08 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। दो चरणों में हुए चुनाव में 66.90 प्रतिशत का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया।। यह आंकड़ा पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले 9.6 फीसदी ज्यादा है।

खबर अपडेट हो रही है, पेज को रिफ्रेश करते रहें। 

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

गुटखा थूकने बस में बाहर निकाला सिर… और धड़ से अलग हो गई गर्दन | चलती बस में मौत ने खिड़की से दस्तक दी

ऑफिस में अफसरों की रासलीला | अफसर को लेडी स्टाफ ने लगाया तिलक, ओढ़ाई चुनरी, फिर शुरू हुआ डांस | देखें ये वीडियो

कर्मचारियों की फाइलों में से गायब हो रहीं थीं बेटियां | अब केंद्र सरकार ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया ये स्पष्टीकरण

अब बच्चे भी कर सकेंगे UPI पेमेंट | RBI ने Junio Payments को दी मंजूरी, बिना बैंक अकाउंट के होगा ट्रांजेक्शन आसान

बिहार एग्जिट पोल में महागठबंधन को बड़ा झटका, NDA की बहार | जानिए किस सर्वे में किसका क्या हाल

अब चांदी पर भी मिलेगा लोन | RBI ने जारी किए नए नियम, इस डेट से होगा लागू

8th Pay Commission: नए साल में कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी! AICPI बढ़ोतरी से DA 60% छूने के आसार

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।