जयपुर
जयपुर मेट्रो (Jaipur Metro) को लेकर इस समय एक बड़ी खबर आ रही है। CM भजन लाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने मेट्रो के विस्तार को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मेट्रो विस्तार की कार्य योजना बनाते समय मेट्रो को विद्याधर नगर से आगे चौमूं तक और टोंक रोड पर सीतापुरा से आगे रिंग रोड या चाकसू तक और जगतपुरा तक ले जाने को लेकर परीक्षण किया जाए। सीएम के इन निर्देशों के बाद फिलहाल मेट्रो रूट की मौजूदा DPR को होल्ड पर रख दिया गया है।
हाल ही ली UDH की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ये निर्देश दिए। इस उच्च स्तरीय बैठक के मिनिट्स UDH ने JDA को भेज दिए हैं। इसके साथ ही UDH के अधिकारी मेट्रो के वोस्टर की संभावनाओं को तलाशने में जुट गए हैं।
UDH झाबर सिंह खर्रा ने मेट्रो विस्तार को लेकर जानकारी साझा करते हुए बताया कि मेट्रो रूट को लेकर राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार के बीच जॉइन्ट वेंचर का MOU होने जा रहा है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ये निर्देश दिए हैं कि मेट्रो का रूट इस तरह तैयार किया जाए जिससे जयपुर शहर सहित आसपास के सेटेलाइट क्षेत्र तक विस्तार किया जा सके। उन्होंने बताया कि अभी तक जयपुर मेट्रो को अजमेर रोड पर बनने जा रहे नए बस टर्मिनल और सीतापुर से विद्याधर नगर तक ले जाने की योजना थी। लेकिन मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा है कि हमको मेट्रो का और विस्तार करना चाहिए। इसमें भविष्य में बनने वाले सेटेलाइट टाउन को भी शामिल किया जाए ताकि वहां से रोजगार और व्यापार की तलाश में जयपुर आने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो।
खर्रा के अनुसार केंद्र के साथ MOU होने के बाद नए रूट की DPR बनेगी। इसमें मेट्रो रूट की विद्याधर नगर से आगे चौमूं तक, सीतापुरा से चाकसू और जगतपुरा तक फिजिबिलिटी चेक की जाएगी। इसके बाद सब कुछ ठीक रहा तो जयपुर मेट्रो चाकसू, चौमूं और जगतपुरा तक संचालित की जाएगी। इस प्रोजेक्ट की लागत को राज्य और केंद्र सरकार बराबर-बराबर यानी आधी-आधी वहन करेंगी।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
सतीश पूनिया को BJP ने सौंपी नई जिम्मेदारी
इस स्टेट में असिस्टेंट प्रोफेसर के 562 पदों पर होगी भर्ती | जानें; किस विषय के कितने हैं पद
OMG! रोडवेज बस में वसूला प्रेशर-कुकर और हीटर का किराया, सरकार की हो रही है किरकिरी
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
