राजस्थान में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो IAS और 50 RAS अफसरों को बदला, नगर निगमों में भी अदला बदली, कई ADM भी बदले, कई के तबादले निरस्त | देखें पूरी सूची
भजनलाल सरकार ने शनिवार को फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया। आज सरकार ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर 2 IAS और 50 RAS के तबादले कर दिए। पूर्व में किए गए कई RAS अफसरों के तबादले निरस्त किए गए हैं।
जारी तबादला सूची के अनुसार कोटा विकास न्यास के सचिव अभिषेक खन्ना को कोटा विकास प्राधिकरण का कमिश्नर बनाया है। जबकि 2019 बैच के आईएएस ललित गोयल को जिला परिषद सीईओ अजमेर से हटाकर सचिव यूआईटी भीलवाड़ा बनाया है।
इसके अलावा 50 RAS अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। जारी सूची के अनुसार नवनीत कुमार अब अतिरिक्त आयुक्त इंडस्ट्रियल कॉरिडोर जयपुर होंगे जबकि जितेंद्र सिंह नरुका को जैसलमेर नगर विकास न्यास सचिव के पद पर अहम जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रतिभा देवठिया को अतिरिक्त जिला कलेक्टर से अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के पद पर नियुक्त किया गया है।
नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें