नई दिल्ली
रेल कर्मचारियों और अधिकारियों को झटका देने वाली खबर है। रेलवे में अब कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर स्पेशल छुट्टी नहीं मिलेगी। इस बाबत रेलवे बोर्ड ने नियमों में बदलाव कर दिया है। आपको बता दें अभी तक कोरोना संक्रमित होने पर अभी तक रेलवे कर्मचारी को स्पेशल छुट्टी मिलती थी। लेकिन अब रेलवे बोर्ड ने इसमें बदलाव कर दिया है।
रेलवे बोर्ड के नए आदेशों के अनुसार अब कोरोना संक्रमित होने पर रेल कर्मचारियों को अपनी ही छुटि्टयां ही खर्च करनी होंगी। उन्हें स्पेशल छुट्टी नहीं मिलेगी। जिनके पास छुटि्टयां नहीं होंगी उन्हें 20 दिन की मिलेंगी।
आदेशों में बताया गया है कोरोना संक्रमित रेल कर्मचारियों व अधिकारी को अपनी छुट्टी लेकर इलाज कराना पड़ेगा। इसके लिए उनके पास पहले से उपलब्ध कराए गए अवकाश से समायोजन किया जाएगा। जिन कर्मचारियों के पास कोई छुट्टी नहीं होगी, उन्हें केवल बीस दिन का स्पेशल आकस्मिक अवकाश (सीएल) दिया जाएगा।
आदेशों में कहा है कि कोरोना संक्रमित अधिकारी व कर्मचारी को केवल सूचना के आधार पर बीस दिन तक छुट्टी दी जा सकती है, कर्मचारी से चिकित्सकीय प्रमाण पत्र नहीं मांगा जाएगा, ठीक होने पर कर्मचारी को केवल कोरोना संक्रमित होने का प्रमाण पत्र देना होगा। कर्मचारी या अधिकारी को अपने पास शेष बचे चिकित्सा अवकाश व अन्य अवकाश प्रयोग करने पड़ेंगे। इसके लिए अलग से अवकाश की व्यवस्था नहीं की जाएगी। पत्र में साफ़ किया गया है कि अगर किसी कर्मचारी के पास कोई छुट्टी नहीं बची है, वैसे कर्मचारी को ही रेलवे स्पेशल सीएल देगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
