इंदौर
एक सरकारी बैंक की महिला मैनेजर 12 करोड़ का घोटाला कर अपने पति के संग फरार हो गई। मामले में CBI दोनों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। दोनों की तलाश में CBI की टीम ने आरोपी महिला मैनेजर की मां और छोटी बहन के घर पहुंच गई और उनसे पूछताछ की है। परिवार का कहना है कि यदि उनको जानकारी हुई तो बता देंगे।
बैंक मैनेजर ने बैंक से गबन किए 12 करोड़ रुपए पति आशीष सलूजा के जरिए शेयर बाजार में निवेश करवाए थे। आन लाइन ट्रेडिंग सर्विस प्रोवाइडर जिरोधा के जरिए यह रुपए स्टाक मार्केट में निवेश किया गया।आशंका है कि फर्जी खातों के जरिए गबन का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।
स्वीटी के साथ पदस्थ रहे बैंककर्मी और अफसर भी जांच की जद में है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआइ इस पर भी जांच कर रही है कि बगैर दस्तावेजों और सत्यापन के एक अकेली बैंक मैनेजर ने कैसे दूसरों के जमा (एफडी,सेविंग) पर ओवरड्राफ्ट स्वीकृत कर दिए और फर्जी खाते खोलकर रुपए निकाल लिए।
फर्जीवाड़े से जुड़े दस्तावेज जब्त
मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र की एसबीआई खजराना ब्रांच का है। बैंक की आरोपी मैनेजर स्वीटी सुनेरिया ( sweety suneria) की अपने पति आशीष सलूजा से मिलकर 11.84 करोड़ रुपए का घोटाला करने के मामले में तलाश हो रही है। घोटाले की भनक लगने पर एजीएम मनोज चौधरी ने शिकायत की थी। जिसके बाद सीबीआई ने तत्कालीन मैनेजर स्वीटी सुनेरिया और उसके पति आशीष सलूजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सीबीआई आरोपितों के चार ठिकानों से फर्जीवाड़े से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। मामले में CBI ने स्वीटी की मां और छोटी बहन निशा से पूछताछ की है। परिवार का कहना है कि यदि हमें जानकारी मिलेगी, तो पहले पुलिस को बताएंगे। मामला सामने आने के बाद आरोपियों के खिलाफ CBI में केस दर्ज किया है।
फिलहाल दोनों पति-पत्नी फरार हैं। बैंक मैनेजर ने बैंक से गबन किए 12 करोड़ रुपए पति आशीष सलूजा के जरिए शेयर बाजार में निवेश करवाए थे। आन लाइन ट्रेडिंग सर्विस प्रोवाइडर जिरोधा के जरिए यह रुपए स्टाक मार्केट में निवेश किया गया।
ऐसे किया घोटाला
सीबीआई एसपी एमवी श्रुति ने बताया कि घोटाला साल 2018 से 2021 के बीच का है। स्वीटी ने खाता धाराकों की एफडी ग्यारंटी बतौर जमा कर बैंक की एक अन्य ग्राहक शमीम बानो के नाम से 77 लाख 90 हजार रुपए ऑवरड्राफ्ट (ओडी) लोन स्वीकृत कर लिया। स्वीटी ने लोन राशि ट्रांसफर करने के लिए शमीम के नाम से एक फर्जी खाता खोला था। लोन की राशि उसमे जमा कर दी। इसके बाद यह राशि पति आशीष और मां मंजूला सुनेरिया के खातों में ट्रांसफर करके निकाले लिए गए। स्वीटी यहीं तक नहीं रुकी, उसे घोटाला करने का यह तरीका आसान लगा। उसने 18 ग्राहकों के साथ फर्जीवाड़ा किया और फर्जी ओडी खातों के जरिए 11 करोड़ 84 लाख 71 हजार 217 रुपए निकाल लिए।
ऐसे खुला घोटाले का राज
जांच अधिकारी ने बताया कि बैंक के एक ग्राहक सुरेश ने 10 लाख की एफडी करवाई थी। अवधि पूरी होने पर वह बैंक गए तो बैंक अफसरों ने बताया कि उक्त एफडी शमीम बनो के ओडी लोन के लिए बतौर गारंटी गिरवी रखी है। सुरेश ने अफसरों को शिकायत की और अंदरूनी जांच शुरू हो गई। जांच करने पर पता चला सुरेश ही अकेले ग्राहक नहीं है बल्कि कईयों की एफडी और जमा रुपयों की गारंटी देकर देकर बगैर औपचारिकता, फर्जी तरीके से ओडी लोन स्वीकृत कर रुपए जारी किए गए हैं। शमीम बानो के फर्जी खाते में जमा होने वाले रुपए घुमा फिराकर आखिर में बैंक अधिकारी स्वीटी,आशीष,मंजूला के खातों मे भेज दिया जाता था।
सोशल साइट से शुरू हुई आशीष-स्वीटी की कहानी
स्वीटी सुनेरियाके पिता रमेश चंद्र सुनेरिया बड़ा गणपति इलाके के पास बड़े फूलों का कारोबार करते थे। छोटी बहन भी इंदौर में ही रहती है। स्वीटी और आशीष की पहचान सोशल साइट पर हुई थी। कुछ दिनों बाद दोनों ने शादी कर ली। उनकी शादी को करीब आठ साल हो गए। दोनों इंदौर में ही रहने लगे। आशीष शेयर मार्केट में काम करता था। वह दिल्ली का रहने वाला है। उसने स्वीटी के साथ इंदौर में रहने का फैसला किया था। स्वीटी की पहली पोस्टिंग इंदौर के पलासिया स्थित स्टेट बैंक में हुई थी। परिवार का कहना है, आशीष के बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। इस कारण उन्होंने पिता की मौत के बाद शादी कर दी थी। आशीष शेयर बाजार में रुपए लगाता था। इंदौर आने के बाद उसने काम जारी रखा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- नारायणी माता से लौट रहा परिवार रास्ते में उजड़ गया, पिता और दो बच्चों की मौत | बांदीकुई में सामने से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां गंभीर
- राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, 300 MM बारिश ने बढ़ाई चिंता | 22 बांध लबालब, 220 अब भी खाली; 12 अगस्त को कई संभागों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट
- भरतपुर में व्यापारियों के संघर्ष की पहली जीत, 6 दुकानों का हुआ आवंटन | सड़क चौड़ीकरण से उजड़े कारोबारियों को मिली राहत, महासंघ बोला- लड़ाई अभी बाकी है
- 137 फर्मों पर पड़ा टैक्स विभाग का छापा तो खुला 547 करोड़ का खेल, 106 निकलीं फर्जी | ITC के नाम पर चल रहा था बड़ा नेटवर्क, 4.65 करोड़ की राशि तत्काल ब्लॉक
- चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 183 RAS अफसरों के तबादले | CM के OSD से लेकर ADM-SDM तक बदले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
- भुसावर में फिर गूंजे गायत्री मंत्र, हर रविवार होगा यज्ञ | गायत्री नव चेतना केंद्र की गतिविधियों को मिली नई शुरुआत, बड़ी संख्या में जुटे लोग
- महाकाल दर्शन से पहले धौलपुर के परिवार पर टूटा कहर, मां-बेटे-बहू की मौत | दो मासूम बेटे सुरक्षित बचे, ड्राइवर समेत दो गंभीर घायल; ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा
- एमएसएमई को समय पर भुगतान की राह होगी आसान, ऑनलाइन विवाद निपटारे से छोटे कारोबारियों को राहत
- चुनाव आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा, 2 साल पूरे होते ही शिक्षकों का नियमितीकरण जरूरी | हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछली तारीख से मिलेगा वेतन-एरियर और वरिष्ठता का लाभ
- हिमाचल में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 57 अधिकारियों के तबादले | अमित यादव को साइबर क्राइम, मयंक चौधरी को IRB सकोह; जिलों में भी बदली पूरी कमान, यहां देखें पूरी लिस्ट
