पुणे
एक कॉपरेटिव बैंक में बुधवार को डकैती की बड़ी वारदात हुई जिसमें बदमाशों ने बैंक के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी और ढाई लाख रुपए लूट कर ले गए। बैंक को लुटने से बचाने के लिए इस बैंक मैनेजर ने अंत तक संघर्ष किया।
बैंक में दिनदहाड़े डकैती की यह वारदात महाराष्ट्र में पुणे के ग्रामीण जुन्नर इलाके में हुई जहां में दो लुटेरे घुसे और पिस्तौल की नोक पर बैंक में रखे ढाई लाख रुपए लूट लिए। लूट का विरोध कर रहे बैंक के मैनेजर को एक लुटेरे ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लूट की वारदात बैंक के अंदर और बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है।
जो वीडियो सामने आया है इसमें दो लुटेरे एक बाइक पर आते नजर आ रहे हैं। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ है। दोनों हाथ में पिस्तौल लेकर बैंक के कान्फ्रेंस हॉल में घुसते हैं, वहां अनंत ग्रामीण बिगरशेती सहकारी संस्था बैंक के मैनेजर दशरथ भोर एक महिला कर्मचारी संग बातचीत कर रहे थे।
लुटेरों ने पहले उनसे पैसे देने को कहा और जब उन्होंने मना कर दिया, तो एक ने उनकी छाती में गोली मार दी। इससे वे मौके पर ही गिर पड़े। उनके गिरते ही महिला कर्मचारी ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन लुटेरे ने उन्हें डराते हुए पिस्तौल दिखाई। इसके बाद पैसों से भरा बैग लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए। लुटेरे कितने पैसे लेकर गए हैं, इसका खुलासा नहीं हो पाया।
जांच में सामने आया है कि आरोपी हाईवे से होकर भागे हैं, इसलिए पुलिस को उनकी गाड़ी का नंबर तो मिल गया है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि गाड़ी में लगा नंबर असली है या नकली। पुलिस बैंक के CCTV फुटेज और पिछले कुछ दिनों के दौरान यहां आने वालों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। दिन दहाड़े हुई इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें किसी तरह समझाया और घर भेजा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
