अजमेर
अजमेर मंडल रेल प्रबन्धक (DRM) कार्यालय में घूस लेकर ट्रांसफर का खेल चल रहा है। ऐसे ही एक मामले में ACB ने अजमेर के कार्यालय अधीक्षक (OS) सहीराम मीना को चालीस हजार रुपए की घूस लेते हुए दबोच लिया। उसने यह घूस अजमेर तबादला कराने के लिए डीआरएम के नाम से मांगी थी।
आरोपी ने यह राशि अजमेर ट्रांसफर करवाने की ऐवज में ली थी। आरोपी के आवास व अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
ACB के महानिदेशक बीएल सोनी के अनुसार आरोपी मंडल रेल प्रबन्धक अजमेर के कार्यालय अधीक्षक सहीराम मीणा पीड़ित रेलवे कर्मचारी को स्थानान्तरण करवाने की एवज में कार्यालय मंडल रेल प्रबंधक अजमेर के नाम पर एक लाख रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा था। आरोपी ने परिवादी से पूर्व में 40 हजार रुपए की रिश्वत वसूल चुका था। शेष रकम के लिए परेशान किए जाने पर परिवादी ने एसीबी मुख्यालय में आरोपी के खिलाफ शिकायत दे दी। जिस पर एसीबी अजमेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतनामसिंह ने शिकायत का सत्यापन कराया।
सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद ACB के उप अधीक्षक अनूपसिंह व उनकी टीम ने सेंगरपुरा, करौली हाल रेलवे आवास अजमेर निवासी सहीराम मीणा को चालीस हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 40 हजार रुपए पहले ले चुका था। अजमेर एसीबी के एसपी समीरकुमार सिंह के नेतृत्व में आरोपी के आवास व अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।
आरोपी के घर पर भी तलाशी
एसीबी की टीम ने कार्यालय अधीक्षक सहीराम मीणा के सरकारी आवास समेत अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ली। एसीबी की टीम देर रात तक अनुसंधान में जुटी रही। आरोपी के खिलाफ एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधीनियम में प्रकरण दर्ज करके अनुसंधान शुरू कर दिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
