कोलकाता
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने SBI बैंक से धोखाधड़ी के एक मामले में कोलकाता की एक कंपनी की 42 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की संपत्ति कुर्क कर ली है। इस कम्पनी ने SBI से 164 करोड़ का कर्ज लिया था जो विभिन्न प्रविष्टियों द्वारा बैंक खातों में घुमाने के बाद दूसरी जगह भेज दिया गया।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि एक कथित बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़े धन शोधन की जांच के सिलसिले में कोलकाता की एक कंपनी की 42 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की संपत्ति कुर्क की गई है। श्री महालक्ष्मी कारपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड की 11 संपत्तियों को कुर्क करने का एक अस्थाई आदेश धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जारी किया गया था।
ईडी के मुताबिक इन संपत्तियों की कुल कीमत 42.36 करोड़ रुपए है। एजेंसी ने कहा कि जांच में पाया गया कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI ) से लिया गया 164 करोड़ रुपए का ऋण विभिन्न प्रविष्टियों द्वारा बैंक खातों में घुमाने के बाद दूसरी जगह भेज दिया गया और उन्हें वास्तविक कारोबारी लेनदेन बताया गया। धन शोधन का यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) की 2017 की एक प्राथमिकी और 2019 में दाखिल आरोपपत्र पर आधारित है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
