नवलगढ़
कोरोना योद्धाओं और देश के वीर शहीदों की स्मृति में पोदार शिक्षण संस्थान समूह द्वारा वन महोत्सव सप्ताह (1 से 7 जुलाई 2021) के अवसर पर ऑनलाइन प्लांटेशन मोटिवेशन प्रोग्राम में US एवं UK के सहित देश के कुल 15 राज्य तथा 02 यू.टी. और राजस्थान के सभी जिलों के कुल 1021 संभागियों ने 5324 पौधों को रोपित करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया
एपीटी ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार पोदार एवं ट्रस्टी वेदिका पोदार की पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति समर्पण भावना के अनुरूप पोदार महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, एन.सी.सी. एवं स्काउट इकाई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम के उद्घाटन दिवस पर रोपित किए गए 51 पौधों को 1 जुलाई डॉक्टर दिवस के अवसर पर कोरोना योद्धाओं को समर्पित किया गया।
प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र सिह ने बताया कि कार्यक्रम में रजिस्टर्ड संभागियों को 1 जुलाई, 4 जुलाई एवं आज 7 जुलाई को क्रमशः प्रातः 6 से 7 बजे और सांय 5 से 6 बजे एक साथ वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया गया । साथ ही संभागियों से ऑनलाइन यह शपथ भी दिलवाई गई कि वे अपने द्वारा रोपित पौधों की 1 वर्ष तक देखभाल करेंगे। उप-प्राचार्य डॉ. विनोद सैनी के अनुसार 4 जुलाई को महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं आमजन को महाविद्यालय द्वारा विभिन्न किस्म के 150 पौधे निशुल्क वितरित किए गए।
होटल, ढाबे, पुलिस चैक पोस्ट तथा पेट्रोल पंप के पास के पास भी रोप पौधे
कार्यक्रम संयोजक चेतन दाधीच बताया कि आज तीसरे चरण में, समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए स्काउट एवं एन.एस.एस. प्रभारी तथा एन.सी.सी. कैडेट्स ने पथिकों के लिए जयपुर-झुंझुनू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होटल, ढाबे, पुलिस चैक पोस्ट तथा पेट्रोल पंप के पास स्वयं पौधे रोपित कर उन्हें इनके स्वामियों को देखरेख के लिए समर्पित किया।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि नवलगढ़ थाना अधिकारी कमलेश कुमार ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर इस अनूठे कार्यक्रम की प्रशंसा की। विषिष्ट अतिथि हैलो नवलगढ़ के प्रबंधक हुकुम सिंह शेखावत ने महाविद्यालय द्वारा किए गए इस पुण्य कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ए.पी.टी. के अधिशासी निदेशक एम.डी. शानभाग, जी.पी.एस. प्राचार्य सी.के. जीन आई.टी.आई. प्राचार्य श्यामसुन्दर बक्शी, बी.एड. कॉलेज प्राचार्या डॉ. दुर्गा भोजक तथा पोदार हिंदी मीडियम स्कूल के प्रधानाचार्य विकास जांगिड़ के अतिरिक्त संकाय सदस्य, ए.पी.टी. के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. प्रभारी शांतिलाल जोशी ने किया तथा गणित विभाग के विभागाध्यक्ष विद्याद्यार शर्मा ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 1 जुलाई 2022 से अटका डीए, 5 किस्तों पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा दखल; सरकार को अब 6 हफ्ते में करना होगा फैसला
- 75 लाख की टैक्स चोरी का नोटिस, निपटाने के लिए 5 लाख की डील; 3 लाख लेते ETO और CA को ACB ने दबोचा
- भरतपुर की अंडर-23 टीम के लिए 13 सितंबर को ट्रायल, दस्तावेजों की यह शर्तें पूरी करना जरूरी
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक, अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक | विवादित प्रश्नों पर RPSC और उच्च शिक्षा सचिव से जवाब तलब
- PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA ने कसी नकेल
- राजस्थान में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलना हुआ आसान; सरकार ने हटाई जमीन की शर्त, अब सिर्फ इतना कारपेट एरिया जरूरी
- पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने दो बड़े फैसलों पर लिया यू-टर्न; DA की लड़ाई अभी बाकी | ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ, ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦੋ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਲਿਆ ਯੂ-ਟਰਨ; ਡੀਏ ਦੀ ਲੜਾਈ ਅਜੇ ਵੀ ਲੰਬਿਤ
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
