नई दिल्ली
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के 14 बैंकों पर 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक का जुर्माना लगाया है। इसमें देश के सबसे बड़े बैंक SBI से लेकर निजी क्षेत्र के Bandhan Bank और स्मॉल फाइनेंस बैंक Utkarsh Small Finance Bank Limited भी शामिल हैं। यह जुर्माना नियमों का पालन नहीं करने के कारण लगाया गया है।
रिजर्व बैंकके आदेश के मुताबिक, देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पर 50 लाख रुपए की फाइन लगाई गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा पर 2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा है। इंडसइंड, क्रेडिट सुइस, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक पर 1-1 करोड़ रुपए का चार्ज लगाया गया है।
पंजाब एंड सिंध बैंक पर हाल ही में 25 लाख रुपए की फाइन लगाई गई थी। रिजर्व बैंक ने बताया कि इन बैंकों ने उसके आदेशों के तमाम प्रोविजन का पालन नहीं किया। यह प्रोविजन गैर बैंकिंग संस्थानों को उधारी देने से संबंधित था। बैंकों ने केंद्रीय डाटाबेस में बड़े लोन वाले खातों की जानकारी नहीं दी थी। साथ ही लोन और एडवांस के नियमों का भी इन्होंने पालन नहीं किया।
इसलिए लगा जुर्माना
RBI ने कहा कि ‘कंपनीज ऑफ ए ग्रुप’ के खातों की जांच करने पर पता चला कि बैंक कुछ नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. इसके लिए बैंकों को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए भी कहा गया था कि उनके खिलाफ बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 के निर्देशों का पालन नहीं करने लिए जुर्माना क्यों नहीं लगाया जाना चाहिए।
हालांकि आरबीआई ने साफ किया कि बैंकों पर यह जुर्माना Regulatory compliance में कमी को लेकर लगाया गया है, इसका ग्राहकों के किसी लेन-देन से कोई संबंध नहीं है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 922 पदों वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर संकट टला, याचिका वापस; अब भर्ती का रास्ता साफ | हाईकोर्ट में आयोग ने रखा पूरा रिकॉर्ड, याची पर शास्ति की मांग के बाद बदला रुख
- अजय खेमरा हत्याकांड: गिरफ्तारी के बाद पुलिस से हथियार छीनकर फायरिंग, जवाबी गोली में आरोपी घायल | यूपी से पकड़कर लाई थी पुलिस, भरतपुर में हथियार बरामद कराने के दौरान मचा हड़कंप
- घर-घर दूध बेचता था, अंदर से पेपर लीक गैंग का एजेंट निकला | 14 लाख में सॉल्वड पेपर की डील, अभ्यर्थियों को पेपर पढ़ाने के लिए किराए पर लिया मकान; SOG ने दबोचा
- पेड़ भी लगाए, लोकतंत्र का संदेश भी दिया, भरतपुर में छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
- 48 करोड़ का बिल अटका, भुगतान के लिए मांगे 1.20 लाख… फिर ऐसे खुला रेलवे में घूस का खेल | CBI ट्रैप में दो कार्मिक गिरफ्तार
- 23 करोड़ बुजुर्गों के लिए सरकार का बड़ा प्लान, 14567 पर मिलेगी मदद | सहारे से स्वास्थ्य तक, जानिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या-क्या कर रही है केंद्र सरकार
- टीबी के खिलाफ जागरूकता से हरियाली तक, 112 NCC कैडेट्स ने संभाली दोहरी जिम्मेदारी | कोटा के राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘हरित पर्यावरण’ का संदेश
- भरतपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, पहले गोलियों से भूना फिर गाड़ी से कुचला | घर के बाहर बैठे अजय को जबरन उतारा, जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने पीछे से बरसाईं गोलियां
- किस जिले में किसकी खुलेगी किस्मत? जिला प्रमुखों की लॉटरी ने बदला चुनावी गणित | 41 जिला परिषदों में आरक्षण तय, अब दावेदारों की धड़कनें तेज
- अदालतों में सुविधाओं का जिम्मा किसका? केंद्र ने साफ किया पूरा गणित | जिला कोर्ट में कोर्ट रूम से लेकर डिजिटल कंप्यूटर कक्ष तक, राज्यों की भूमिका सबसे अहम
