मुम्बई
बॉलीवुड क़्वीन कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ देश के तीन बड़े सिने चेन पीवीआर, सिनेपोलिस और आइनॉक्स को छोड़ हिंदी में 800 और साउथ में 750 स्क्रीन पर आज 10 सितंबर को रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले कंगना मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो-3’ में फिल्म ‘थलाइवी’ का प्रमोशन करने पहुंचीं।
कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में इस शनिवार को एक्ट्रेस कंगना रनौत आने वाली हैं। इस दौरान कपिल कंगना के सामने कई मजाकिया सवाल करते नजर आ रहे हैं। कंगना ने अपने अंदाज में उनके जवाब दिए। इस दौरान शो में कई बार दर्शकों के ठहाके गूंजे। मेकर्स ने इस एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें शो के सारे कास्ट गणेश वंदना करते नजर आ रहे हैं। इस अवसर पर कंगना रनोट साउथ इंडियन स्टाइल में साड़ी और मेकअप में नजर आ रही हैं।
चैनल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शो की एक झलक साझा की है. वीडियो में सबसे पहले सेट पर गणपति बप्पा की आरती की जाती है और फिर कंगना रनौत की शो में एंट्री दिखाई गई है। इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हो जाता है।
इतनी सारी सिक्योरिटी रखनी हो तो क्या करना पड़ता है आदमी को?
प्रोमो वीडियो में कपिल कंगना से कहते हैं, अभी आप आने वाली थीं, तो पहले बहुत सारी सिक्योरिटी आई, हम तो डरे हुए थे कि हमने ऐसा क्या कह दिया? इतनी सारी सिक्योरिटी रखनी हो तो क्या करना पड़ता है आदमी को? कपिल शर्मा के इस सवाल का जवाब देते हुए कंगना रनौत कहती हैं, आदमी को सिर्फ सच बोलना पड़ता है। इसके बाद सभी हंसने लगते हैं। इसके बाद कपिल कंगना से एक और सवाल दाग देते हैं।
इसके बाद कपिल शर्मा अपने पास एक अग्निशामक ऱखने लगते हैं। इस पर कंगना कपिल से पूछती हैं कि, वह इसे अपने पास क्यों रख रहे हैं। इस पर कपिल ने कहा कि, चैनल ने सलाह दी है कि, कंगना जहां भी जाती हैं आग लगा देती है, एक अपने पास रखना। इस पर सभी जोर से हंस पड़ते हैं। अगले ही पल कपिल कंगना से दूसरा सवाल करते हैं। कपिल पूछते हैं कि कैसा लग रहा है, इतने दिन हो गए, कोई कंट्रोवर्सी नहीं हुई? इस पर कंगना जवाब देने के बजाए सिर्फ हंसते हुए नजर आती हैं।
शो की झलक देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो बहुत ही शानदार होने वाला है और इसमें कंगना बॉलीवुड से जुड़े कई मुद्दों पर मुखर होकर बोलती नजर आ सकती हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
