नई दिली | नई हवा ब्यूरो
केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों (Central Govt Employees) को नए वित्त वर्ष आने से पहले बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को अंतिम फैसला लिया गया। इस बार डीए (DA Hike) में 3 फीसदी का इजाफा किया गया है। जनवरी और फरवरी 2022 का एरियर भी मिलेगा। इसके साथ ही महंगाई राहत में भी 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया है जबकि महंगाई राहत भी बढ़कर 34 फीसदी पर आ गई है।
नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से लागू होगा। 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा।
एक जनवरी से मिलेगा लाभ
बढ़े महंगाई भत्ते का लाभ सभी केंद्रीय कर्मचारियों को 01 जनवरी 2022 से मिलेगा। तीन फीसदी के इजाफे के साथ ही अब 34 फीसदी महंगाई भत्ता हो गया है। इससे पहले 31 फीसदी था। केंद्रीय कर्मचारियों को अगले महीने के वेतन में DA का बढ़ा हुआ पार्ट जुड़कर मिलेगा। साथ ही अप्रैल के महीने में कर्मचारियों को उनके पिछले 3 महीने का सारा एरियर भी दिया जाएगा।
इतना मिलेगा एरियर
3 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को 73,440 से लेकर 2,32,152 20 रुपए तक के एरियर का लाभ मिलेगा। एक अनुमान के मुताबिक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सरकार के खजाने पर सालाना 10,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ आएगा।
2 महीने के एरियर में 38,692 रुपए मिलेंगे
केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए से 56,900 रुपए के बीच होती है। अगर 34 फीसदी के नए महंगाई भत्ते को अधिकतम बेसिक सैलरी 56,900 रुपए पर कैलकुलेट किया जाए तो 19,346 रुपए महीने का DA बनता है। वहीं, अभी तक जो भुगतान किया गया है वो 31 फीसदी की दर से 17,639 रुपए महीना किया गया है। यानी कर्मचारियों के DA में कुल 1,707 रुपए महीना महंगाई भत्ता बढ़ा है। सालाना आधार पर यह इजाफा 20,484 रुपए होगा। मार्च महीने में 2 महीने का एरियर मिलना है। ऐसे में अगर कैलकुलेशन किया जाए तो एक कर्मचारी को 38,692 रुपए एरियर के भी आएंगे।
हर साल दो बार होती है बढ़ोतरी
आपको बता दें कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक साल में दो बार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की जाती है। ये बढ़ोतरी छमाही आधार पर की जाती है। इस बार की बढ़ोतरी 1 जनवरी से 30 जनू तक के लिए लागू होगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में वकीलों का हंगामा | आदर्श नगर थाने पर अवैध हिरासत और मारपीट का आरोप, हेड कांस्टेबल सस्पेंड, एएसपी जांच के बाद शांत हुआ मामला
- किसान, गाय और जैविक खेती | उदयपुर में संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने बताया — यही है भविष्य
- भरतपुर बैडमिंटन हॉल में चार दिन चला रोमांच, विजेता हुए सम्मानित
- रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में भगवान बिरसा मुण्डा जयंती पर निबंध प्रतियोगिता, परिणाम घोषित
- विश्वविद्यालय में ‘खजाने’ की लूट, कुलपति समेत शीर्ष अफसरों के खिलाफ FIR के आदेश, वसूली भी होगी
- ‘खाली बैठा स्टाफ, सूनी क्लासरूम…’ | राजस्थान में 312 स्कूलों का होगा विलय, शिक्षा मंत्री दिलावर ने किया बड़ा एलान
- 8th Pay Commission: नए साल में कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी! AICPI बढ़ोतरी से DA 60% छूने के आसार
- शत्रुंजय भाव यात्रा का शुभारंभ, दादावाड़ी रणजीत नगर से रवाना होकर गोपालगढ़ जैन मंदिर पहुंची यात्रा, किया पट्ट पूजन
- हिमाचल में सुक्खू सरकार ने रातों-रात 15 IPS अफसर हिलाए, 4 को अतिरिक्त चार्ज, 61 HPS भी बदले | यहां देखें पूरी लिस्ट
- राजस्थान में फिर डंपर का कहर | मां-बेटी और मामा को कुचल दिया
