भरतपुर के सुनैना आर्ट स्टूडियो में मदर्स डे विशेष कला एवं रचनात्मक प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें बच्चों और युवाओं ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
भरतपुर
भरतपुर के कृष्णा नगर स्थित सुनैना आर्ट स्टूडियो में इस बार मदर्स डे सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि रंगों, कल्पनाओं और भावनाओं का खूबसूरत उत्सव बन गया। मदर्स डे विशेष कला एवं रचनात्मक प्रतियोगिता में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक ने अपनी प्रतिभा से ऐसा रंग जमाया कि पूरा आयोजन तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला के जरिए मां के प्रति प्रेम, भावनाएं और कल्पनाशीलता को बेहद आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया।
बड़े प्रतिभागियों में टीना सैनी रहीं अव्वल
18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग में प्रतिभागियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस वर्ग में टीना सैनी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि डॉ. पल्लवी शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। निर्णायकों ने उनकी प्रस्तुति में रचनात्मकता और भावनात्मक अभिव्यक्ति की विशेष सराहना की।
कनक अग्रवाल ने मारी बाजी
10 से 18 वर्ष आयु वर्ग में युवा प्रतिभाओं ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के जरिए शानदार तरीके से उकेरा। इस वर्ग में कनक अग्रवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। अज्रीजा द्वितीय और यश तृतीय स्थान पर रहे।
आखिर खत्म हुआ इंतजार | RPSC ने जारी की SI भर्ती 2021 री-एग्जाम डेट, नए अभ्यर्थियों की एंट्री बंद
नन्हे कलाकारों ने जीता दिल
3 से 10 वर्ष आयु वर्ग में छोटे बच्चों की मासूम कल्पनाओं और रंगों ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया। रिनाया ने प्रथम, दियारा ने द्वितीय और अवि शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन श्रीमती भुवनेश्वरी दीक्षित और श्रीमती ममता शर्मा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों की कला, प्रस्तुति और रचनात्मक सोच के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
प्रमाण-पत्र और पुरस्कार से बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्टूडियो संचालिका ने अभिभावकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों और युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ कला के प्रति लगाव भी मजबूत करती हैं।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
