नई दिल्ली
मिजोरम में 38 पत्नियों और 89 बच्चों के साथ दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का 76 साल की उम्र में रविवार 13 जून को निधन हो गया। 38 पत्नियां और 89 बच्चे होने के कारण जिओना चाना का परिवार मिजोरम में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र थे। मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। जोरमथांगा ने उनकी मौत पर शोक जाहिर करते हुए ट्वीट किया, ‘मिजोरम और बकटावंग तलंगनुम में उनका गांव, परिवार के कारण राज्य में पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण बन गया था।
मकान में हैं कुल सौ कमरे
जिओना के निधन से परिवार में शोक के लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि जिओना अपने बेटों के साथ बढ़ई का काम करते थे। उनका परिवार मिजोरम में खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बकटावंग गांव में एक बड़े से मकान में रहता है। मकान में कुल सौ कमरे हैं। जिओना के परिवार की महिलाएं खेती करती हैं और घर चलाने में योगदान देती हैं। जिओना की सबसे बड़ी पत्नी मुखिया की भूमिका निभाती है और घर के सभी सदस्यों के कार्यों का बंटवारा करने के साथ ही कामकाज पर नजर भी रखती हैं। इतने बड़े परिवार के लिए बड़े से घर में एक बड़ा किचन भी है। 181 सदस्यों के लिए खाना बनाने के लिए परिवार की महिलाएं सुबह से ही जुट जाती हैं।
आत्मनिर्भर है परिवार
जिओना का परिवार आत्मनिर्भर है। अधिकांश सदस्य किसी ना किसी व्यापार में लगे हुए हैं। उन्होंने आधिकारिक रिकॉर्ड में, राज्य में कांग्रेस सरकार की गरीब-समर्थक नई भूमि उपयोग नीति के तहत योजनाओं का सबसे अच्छा उपयोग किया है। जिओना चाना के परिवार 14 बहुओं और 33 पोते-पोतियों और एक नन्हा प्रपौत्र के साथ वे बड़े प्यार से रहते थे। जियोना दुनिया के इस सबसे बड़े परिवार के मुखिया होने पर गौरवान्वित महसूस करते थे। जिओना अपने परिवार को बड़े अनुशासन से चलाते थे।
ये भी पढ़ें
- राजस्थान में MSME को मिलेगा नया सहारा, SIDBI और राजस्थान चैंबर के बीच हुआ बड़ा समझौता; जयपुर में खुलेगा हेल्प सेंटर
- 730 ग्राम के नवजात ने जीती जिंदगी की जंग, 40 दिन के इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
- भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट की रोक, विकास प्राधिकरण संपत्ति पर नहीं चला सकेगा बुलडोजर
- भरतपुर: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाए जीवन बचाने के गुर, डमी पर किया CPR का अभ्यास
- राजस्थान के आधुनिक इतिहास पर क्विज में सुमन की टीम प्रथम, सलोनी और कुमकुम की टीमों ने भी मारी बाजी
- अकेलेपन को कहें अलविदा, 50 से 80 साल तक के लोग यहां तलाश सकेंगे अपना हमसफर
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, GPF पर कितना ब्याज मिलेगा? सरकार ने जारी किया आदेश
- भरतपुर में ₹4.25 करोड़ के पार्क का ये हाल! कुंड में जलकुंभी, लाइटें बंद और ट्रैक अधूरा
- योगीराज का मास्टरस्ट्रोक: माफिया अतीक के ‘कसारी-मसारी’ गढ़ का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘श्रीकृष्ण पुरी’
- पंच, ब्लॉक और किक से जवाब देंगी बेटियां, उच्चैन कन्या कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण शुरू
- सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी पर भड़के CJI: ‘न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश न करें, आचरण पर देना होगा स्पष्टीकरण’
