लुधियाना
पंजाब में लुधियाना के कोर्ट परिसर (Blast in Ludhiana court) में गुरुवार को जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार जख्मी बताए जा रहे हैं। धमाके की आवाज़ सुनकर हर तरफ अफरा तफरी मच गई। जांच के लिए NIA-NSG की टीमें मौके पर पहुंच रही है।
धमाका अदालत की तीसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम में हुआ और इससे दीवार ढह गई। एक बॉडी अभी बाथरूम में ही मौजूद है। ऐसे आशंका है कि यह बॉडी सुसाइड बॉम्बर की हो सकती है। अभी इस बारे में आधिकारिक बयान का इंतजार है। जांच के लिए चंडीगढ़ से फॉरेंसिक टीम लुधियाना के लिए रवाना हो गई है।
NIA कर सकती है जांच
जांच के लिए NIA की दो सदस्यीय टीम भी चंडीगढ़ से रवाना हो चुकी है। NIA की टीम पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर धमाके की जांच करेगी। इसमें यह भी देखा जाएगा कि क्या यह विदेशी ताकतों की हरकत तो नहीं है। अगर इसमें टेरर एंगल मिला तो फिर NIA जांच अपने हाथ में ले लेगी। जिस तरह से धमाका हुआ है उससे यह सिलेंडर का ब्लास्ट नहीं लग रहा। आशंका है कि इसके पीछे कोई साजिश है, जिसकी मंशा डर और दहशत फैलाना है।
हड़ताल के चलते अदालत में भीड़ कम थी
वकीलों की हड़ताल के चलते आम दिनों की तुलना में गुरुवार को यहां भीड़ कम थी। वरना स्थति और विकट हो सकती थी। धमाका होने से कोर्ट की 6 मंजिला इमारत हिल गई। इमारत की खिड़कियों के शीशे चटक गए और पार्किंग में खड़ी कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं । पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अभी धमाके के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। अदालत में अफरा-तफरी का माहौल है।
चुनाव से पहले पंजाब में गड़बड़ी की साजिश
पुलिस बल ने कोर्ट परिसर को चारों तरफ से घेर लिया है। शहर भर में हाईअलर्ट जारी करते हुए नाकाबंद कर दी गई है। धमाके के बाद CM चन्नी ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही देश और पंजाब विरोधी ताकतें माहौल खराब कर रही हैं। पहले बेअदबी के जरिए पंजाब में गड़बड़ी की कोशिश की गई, उसमें कामयाब नहीं हुए। अब इस तरह की हरकत की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं किसानों के साथ मीटिंग कर रहा था। इसे जल्दी खत्म करके अब लुधियाना जा रहा हूं। वहां जाकर पूरे हालात की जानकारी लूूंगा। सरकार इस पर पूरी तरह सचेत है। लोगों को भी सचेत रहने की जरूरत है। चुनाव के मद्देनजर कुछ एजेंसियों की इस तरह की कोशिश की जा रही है।
ब्लास्ट परिसर के दूसरे फ्लोर पर हुआ है। धमाका किस चीज का था यह अभी साफ नहीं है। यह ब्लास्ट लुधियाना कोर्ट की कॉपी ब्रांच में हुआ।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
