दौसा के नवोदित साहित्यकार उत्कर्ष नारायण को पंडित प्रताप नारायण मिश्र स्मृति युवा साहित्य सम्मान

दौसा 

दौसा के नवोदित साहित्यकार उत्कर्ष नारायण को भाऊराव देवरस सेवा न्यास लखनऊ द्वारा आयोजित पंडित प्रताप नारायण मिश्र स्मृति युवा साहित्य सम्मान- 2021 का कथा साहित्य पुरस्कार दिया गया है

लखनऊ के माधव सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज उत्तर प्रदेश के कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य एवं समारोह की अध्यक्षता भारतीय इतिहास एवं अनुसंधान परिषद दिल्ली के सचिव प्रोफ़ेसर कुमार रत्नम ने इस अवसर पर उत्कर्ष नारायण को स्मृति चिन्ह शारदे प्रतिमा शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं ₹25000 राशि का चेक प्रदान किया

न्यास के संयोजक डॉ.विजय कुमार करण ने बताया कि दौसा  के युवा साहित्यकार उत्कर्ष नारायण को यह पुरस्कार उनकी लघुकथा संग्रह ‘नई सुबह’ पर दिया गया है न्यास  के संयुक्त सचिव ने बताया कि प्रतिवर्ष दिए जाने वाले इस पुरस्कार को इस वर्ष देश के युवा साहित्यकारों को दिया गया है उत्कर्ष नारायण वर्तमान में अनुराग सेवा संस्थान लालसोट के साहित्यिक सदस्य एवं साहित्य मंडल श्री नाथद्वारा के सदस्य हैं इनकी अब तक 5 पुस्तकें हिंदी कथा राजस्थानी भाषा में प्रकाशित हो चुकी हैं

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?