जयपुर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले का मामला लेकर भाजपा सोमवार को राजभवन पहुंच गई और राजयपाल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जो व्यवहार किया है उसे हम सहन नहीं करेंगे। यह राजस्थान की राजनीतिक संस्कृति के खिलाफ हुई घटना है। यही व्यवहार रहा तो सत्ता में बैठे नेता भी राजस्थान में खुले तौर पर नहीं घूम पाएंगे।
आपको बता दें कि पूनिया पर रविवार को जयपुर लौटते वक्त बूंदी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था और उन्हें काले झंडे दिखाए थे। इस घटना को लेकर भाजपा में जबरदस्त आक्रोश है और इस सिलसिले में सोमवार को उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, नगर निगम ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर आदि भाजपा नेता राज्यपाल को ज्ञापन देने पहुंचे।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि सभी लोग अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से कहते हैं। रीट परीक्षा के पेपर चोरी होने के तार कैबिनेट मंत्री से जुड़ने लगे हैं। कुछ लोग गुंडागर्दी से विपक्ष की आवाज दबाने में लगे हैं। राठौड़ ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हुआ हमला कायरतापूर्ण कार्य है। इस तरह से विपक्ष की आवाज को दबाया गया, तो सरकार में बैठे लोगों को नहीं भूलना चाहिए कि सरकार में उनके मुख्यमंत्री और मंत्री भी हैं, हम उनको भी राजस्थान में खुले तौर पर घूमने नहीं देंगे।
सरकार को घुटने के बल चलने के लिए मजबूर करेंगे
राठौड़ ने कहा कि 9 फरवरी से राजस्थान विधानसभा का सत्र शुरू होगा। उसमें हम सरकार की बखिया उधेड़ देंगे। उन्होंने कहा कि रीट परीक्षा की धांधली और राजस्थान में हो रहे दुष्कर्म के मामलों में सरकार की भूमिका को तार-तार करेंगे। राठौड़ ने बताया कि मंगलवार को रीट परीक्षा धांधली और प्रदेश अध्यक्ष पर हुए हमले के विरोध में गांधी जी की मूर्ति के सामने धरना देंगे। मंगलवार को विधानसभा ना पक्ष लॉबी में हमारे विधायक दल की बैठक होगी। बजट सत्र में सरकार को घुटने के बल चलने के लिए मजबूर करेंगे। भाजपा के सभी विधायक एकजुट होकर सरकार के कारनामों को जनता के सामने उजागर करेंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- दौसा में उद्योग लगाने का सुनहरा मौका | RFC का मेगा कैंप कल, ₹5 करोड़ तक ऋण और ब्याज में बड़ी राहत मिलेगी
- MPUAT में गुरु पूर्णिमा पर गूंजा गुरु वंदन का संदेश | विद्यार्थियों ने कविता, भाषण और विचारों से जताया गुरुजनों के प्रति सम्मान
- पूंछरी का लोठा ब्रजभाषा के रस में सराबोर | मुकुट मुखारविंद पर गूंजे कृष्ण, गुरु और राष्ट्रभक्ति के स्वर, ‘ब्रज लोक बांसुरी’ का हुआ विमोचन
- सुप्रीम कोर्ट में नहीं चली सुक्खू सरकार की दलील | कर्मचारियों की वरिष्ठता पर बना कानून रद्द, हाईकोर्ट के फैसले पर लगी मुहर
- जयपुर की सड़क पर मौत का तांडव | बीच रास्ते युवक का मर्डर, 42 मिनट में चारों हत्यारे गिरफ्तार
- राजस्थान के उद्योगों के लिए खुलेंगे अमेरिका के दरवाजे | RCCI में अमेरिकी दूतावास की टीम ने बताए निवेश, स्टार्टअप और IPR के नए अवसर
- जयपुर कलेक्ट्रेट में दिनदहाड़े रिश्वत का खेल बेनकाब | ADM के PA को ₹1 लाख लेते दबोचा, गुलाबी हुए हाथ तो खुल गई पूरी पोल
- गुरु महिमा …
- ‘देश को सीमा नहीं, बिखरते परिवार ज्यादा कमजोर कर रहे हैं’ | जयपुर में गुरु वंदन कार्यक्रम में RSS प्रचारक बाबूलाल बोले- गुरु वही जो आने वाले 500 साल का भारत देख सके
- सीनियर कर्मचारी की सैलरी जूनियर से कम? हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, रिटायरमेंट भी नहीं बनेगा बहाना
