जयपुर
राजधानी जयपुर के नजदीक कानोता में 9 सितम्बर गुरुवार को पानी में डूबने से तीन नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने एक नाबालिग को बचा लिया। उसे गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये बच्चियां कानोता स्थित माली की कोठी तालाब के पास बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान उनमें से एकलड़की पानी में गिर गई। जिसे बचाने के लिए तीन और लड़कियां पानी में उतर गई। थोड़ी देर में चारों लड़कियां डूबने लगी।
चीख-पुकार सुनकर चरवाहे और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल तीन लड़कियों को पानी से निकाल लिया। जिनमें से दो लड़कियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं जीवित लड़की को एंबुलेंस की सहायता से एसएमएस अस्पताल में भिजवाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद चौथी लड़की का शव भी पानी से निकाला।
मृतक बच्चियों के नाम मैना, संजू और अनिता बताए गए हैं। चौथी जीवित बची लड़की पूजा है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह चारों लड़कियां एक ही परिवार से है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
- 5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें
- हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का साफ संदेश-अब और देरी नहीं; 30 सितंबर तक शिक्षकों-प्रिंसिपलों की भर्ती-तैनाती पूरी करो, 5 अक्टूबर को देना होगा हिसाब
- 12 साल की नौकरी में 11 तबादले! दो महीने पहले मिली पोस्टिंग भी बदली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड
- मुकाबले में दिखा दम, पदकों से सजा भरतपुर का ताइक्वांडो मंच | खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन
- बयाना में नामांकन वापस, उच्चैन में कोई मुकाबले में ही नहीं आया | भरतपुर की दो पालिकाओं में अध्यक्ष तय
- न पार्षद, न चुनाव लड़ा… फिर भी बन गए सभापति, धौलपुर में 6 नामांकन वापस और गिरीश गर्ग की सीधे एंट्री
- शिक्षकों के अधिकार से लेकर जिम्मेदारी तक… दौसा के सम्मेलन में उठा सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मुद्दा
- शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन
- 20 निर्दलीयों की जीत के बाद अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, वैर में भाजपा की ललितेश धाकड़ और कांग्रेस की इन्दिरा सैनी आमने-सामने
