अखिल भारत हिन्दू महासभा ने दीपक भारद्वाज को भरतपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति चक्रपाणि महाराज सहित संगठन के शीर्ष नेतृत्व की ओर से की गई।
भरतपुर। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने संगठन विस्तार के तहत दीपक भारद्वाज को भरतपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके सनातन धर्म के प्रति समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा और हिन्दुत्व के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए की गई है।
दीपक भारद्वाज, जवाहर नगर निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा के पुत्र हैं। उनकी नियुक्ति हिन्दू महिला सभा जयपुर ग्रामीण की जिलाध्यक्ष कीर्ति भारद्वाज की अनुशंसा पर की गई।
इस नियुक्ति की घोषणा अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन जगतगुरु चक्रपाणि महाराज के नेतृत्व में की गई। इस दौरान राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक योगी, सह संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा काजड़ा तथा कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला की भी सहमति एवं उपस्थिति रही।
नियुक्ति के बाद दीपक भारद्वाज ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन की विचारधारा को मजबूत करने और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
