नई दिल्ली
चुनाव आयोग ने पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीखों को सोमवार को बदल दिया। यह फैसला रविदासजी की जयंती के चलते लिया गया है। पंजाब में 14 फरवरी को चुनाव होने वाले थे। अब इस दिन चुनाव नहीं होंगे। इसकी जगह अब 20 फरवरी 2022 की मतदान की तारीख तय की गई है।
संत रविदास जयंती की वजह से अमूमन सभी राजनीतिक दलों ने इसकी मांग की थी। गुजारिश की गई थी कि मतदान की तारीख को एक हफ्ते आगे कर दिया जाए। इसके बाद आज चुनाव आयोग की बैठक हुई जिसमें पंजाब में वोटिंग 14 फरवरी की जगह 20 फरवरी को कराने का तय किया गया।
आपको बता दें कि पंजाब राज्य में रविदासिया और रामदासी सिखों सहित अनुसूचित जाति की आबादी 32 फीसद से अधिक है, इनका अधिकतर हिस्सा गुरु रविदास के प्रति अपनी श्रद्धा रखता है, ऐसे में ये श्रद्धालु हर साल गुरु रविदास जयंती पर श्री गुरु महाराज की वाराणसी स्थित समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने जाते हैं। लोग श्रीगुरू रविदास से जुड़े अन्य पवित्र स्थलों और तीर्थों की यात्रा भी करते हैं। लिहाजा जयंती से दो दिन पहले 14 फरवरी को मतदान का दिन होने से काफी फर्क पड़ता। इसे देखते हुए सभी दल मतदान की तारीख में बदलाव की मांग कर रहे थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | पदोन्नति के बाद इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किए आदेश
- हरियाणा BJP की नई टीम का ऐलान | संगठन में बड़ा फेरबदल, 36 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां, देखें पूरी सूची
- ’91 रिसर्च प्रोजेक्ट, 58 पेटेंट और 12 नई फसल किस्में’ | मुख्यमंत्री के सामने MPUAT ने गिनाईं उपलब्धियां, किसानों के लिए गिनाए बड़े नवाचार
- अयोध्या मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे रूम में मिला ‘बम बनाने का ब्लूप्रिंट’ | दराज से निकले संदिग्ध दस्तावेज़ ने मचाया हड़कंप, छात्र समेत 3 से पूछताछ
- वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा ने ‘शब्द प्रवाह’ की पांडुलिपि संत चरणों में की समर्पित
- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज से खत्म हुआ टोल का ‘ब्रेक’ | बिना रुके कटेगा FASTag, लेकिन एक गलती पड़ सकती है भारी
- ‘नशे को कहा ना, स्वस्थ जीवन को दी हां’ | भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में 150 छात्राओं ने ली ई-प्रतिज्ञा
- ‘शिकायत की तो काट दी बिजली’, जयपुर की पॉश टाउनशिप में बवाल | पुलिस पहुंची, RERA ने भी दिखाई सख्ती
- 118 कृषि छात्र 90 दिन किसानों के बीच सीखेंगे खेती के गुर | RAWE कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए हुए रवाना
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी
