जयपुर
राजस्थान सरकार ने पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर 23 अगस्त को प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित कर दिया है। कल्याण सिंह के निधन पर 22 और 23 अगस्त का प्रदेश में शोक भी घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कल्याण सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद 2 मिनट का शोक रखकर मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित दी।
प्रदेश में दो दिन राजकीय शोक के साथ ही सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण ज़्यादातर मंत्री अपने गृह क्षेत्र से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मंत्रिपरिषद की बैठक में जुड़े। जो मंत्री जयपुर में मौजूद थे, उन्होंने सीएमआर पहुंचकर बैठक में हिस्सा लिया।
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 23 अगस्त को नरौरा में गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। देश के कई राजनेता, केंद्रीय मंत्री भी उनकी अंत्येष्टि में शामिल होंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म है तो पेट्रोल पंप पर रुक सकता है सफर! | ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ की तैयारी, नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल जाएगा बीमा का पूरा रिकॉर्ड
- Haryana News: लाइसेंस बनवाने के बदले मांगे 40 हजार, फाइल अटकी तो शिकायतकर्ता पहुंचा ब्यूरो के पास | ZMEO कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
- यूपीआई पर 0.4% शुल्क की चर्चा से व्यापारियों में हलचल, निर्मला सीतारमण को भेजा ज्ञापन | भरतपुर व्यापार महासंघ ने कहा- डिजिटल भुगतान को शुल्क-मुक्त रखा जाए
- नशे से बचने का संदेश लेकर छात्राओं तक पहुंचे अधिकारी, बोले-खुद भी दूर रहें और परिवार-समाज को भी जागरूक करें
- जयपुर की बैंक लूट में भरतपुर की युवती का बड़ा कनेक्शन, बॉयफ्रेंड तक पहुंची बैंक की अंदरूनी जानकारी | 41.70 लाख की लूट में कमरे से मिले 26.80 लाख
- योजनाओं की जानकारी से लेकर युवा नेतृत्व तक… एनएसएस के तीसरे दिन छात्राओं को मिला जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश | महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और सुरक्षा पर हुई चर्चा
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
