जयपुर
राजस्थान में दीपावली के बाद से कोरोना संक्रमण में लगातार तेजी आ रही है। करीब तीन महीने बाद राजधानी जयपुर में ढाई साल के एक बच्चे को कोरोना से मौत हो गई। इससे दहशत और बढ़ गई है। गुरुवार को कोरोना के 18 नए केस भी सामने आए। अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या भी 95 हो गई है। दीपावली से पहले ये 50 से भी कम थी।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मौत इससे पहले 31 जुलाई को दर्ज की गई थी। उसके बाद से बुधवार तक संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई थी। राज्य में कुल मौतों का आंकड़ा 31 जुलाई से 17 सितंबर तक 8954 रहा, जबकि आज यह 8955 हो गया है। बताया जा रहा है कि ढाई साल के बच्चे की आरयूएचएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले बच्चा जेके लोन अस्पताल में भर्ती था।
नई हवा’ की अपने पाठकों से अपील है मास्क पहन कर रखें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और यदि वैक्सीन नहीं लगवाई है तो उसकी डोज जरूर ले लें। अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
इस बीच 83 दिनों के अंतराल के बाद प्रदेश में रिकॉर्ड 18 नए कोरोना मरीज मिले हैं। एक्टिव केस एक बार फिर 100 के करीब पहुंच रहे हैं। आज 95 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। जबकि 24 घंटों में सिर्फ 5 मरीज रिकवर हुए हैं। जयपुर में कोरोना से जिस बच्चे की मौत हुई है वह चौंमू क्षेत्र का है। पिछले दिनों बीमारी के बाद जब बच्चे की जांच की तो वह पॉजिटिव निकला था। करीब चार दिन उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। जयपुर सीएमएचओ डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि अब उस बच्चे के माता-पिता की जांच के लिए मौके पर टीम कल भेजी जाएगी और उससे कॉन्टेक्ट में आए लोगों की भी सैंपलिंग की जाएगी।
12 साल की बच्ची भी पॉजिटिव
राजधानी जयपुर में आज कुल 12 नए केस आए, जिसमें एक स्कूल की 12 साल की बच्ची भी शामिल है। बताया जा रहा है कि बच्ची की मां 14 नवंबर को पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद जब परिवार के अन्य सदस्यों की जांच करवाई तो वह भी पॉजिटिव आई। बच्ची 8 नवंबर से स्कूल नहीं जा रही थी और छुट्टियों पर थी। इस कारण उससे किसी अन्य स्कूल में पढ़ने वाला बच्चा भी संपर्क में नहीं आया।
जयपुर में 61 एक्टिव केस, अजमेर में भी बढ़ने लगे
जयपुर में आज कुल 61 एक्टिव केस हो गए। जयपुर के अलावा आज अजमेर में 4 नए मरीज मिले जिससे यहां एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 19 हो गई। जयपुर, अजमेर के अलावा बारां और पाली में भी एक-एक नया केस सामने आया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
