Controversial Congress
जयपुर। लगता है अब कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट के खेमों के बीच आरपार का ‘WAR’ शुरू हो चुका है। दोनों ही खेमों के बीच एक-दूसरे के विधायकों और नेताओं के तोड़फोड़ का सिलसिला शुरू हो चुका है। पायलट के खास माने जाने वाले पूर्व मंत्री और विधायक विश्वेंद्र सिंह ने अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हाथ वापस थाम लिया है। कांग्रेस के पिछले बगावती एपिसोड में विश्वेंद्र सिंह सचिन पायलट के साथ डटकर खड़े थे। अब विश्वेंद्र सिंह का इससे उलट एक ताजा बयान सामने आया है जिसमें वे कह रहे हैं कि वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हैं। उन्होंने इसके पीछे तर्क दिया कि वे गहलोत के साथ इसलिए हैं क्योंकि गहलोत को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री बनाया है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजनीतिक प्रबंधन का काम देख रहे खास लोग पायलट खेमे में तोड़फोड़ के प्रयासों में लगे हैं। इसी क्रम में ये खास लोग विश्वेंद्र सिंह से लगातार मिल रहे हैंं। अब इसके नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं। पायलट कैंप के टोडाभीम से कांग्रेस विधायक पीआर मीणा भी पिछले दिनों ने सीएम गहलोत के साथ खड़े हो गए थे और गहलोत की जमकर तारीफ की थी। हालांकि उन्होंने विश्वेन्द्र की तरह पायलट के साथ रहने की बात भी कही थी। अब पायलट खेमे के विश्वेंद्र सिंह का एक बयान भी सामने आ गया है। इसमें उन्होंने साफ कहा है वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हैं क्योंकि उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री बनाया है। हालांकि उन्होंने सचिन पायलट का साथ न छोड़ने की बात भी कही। उनका कहना था कि वे तो गहलोत और पायलट के मध्य सेतु का काम कर रहे हैं।
पायलट के कट्टर समर्थक विश्वेन्द्र का यह यू टर्न क्यों?
सचिन पायलट के कट्टर समर्थक रहे विश्वेंद्र सिंह के इस यू टर्न को लेकर अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि इस यू टर्न के बदले विश्वेंद्र सिंह की सरकार में दमदार वापसी हो सकती है। आपको यहां यह भी बताते चलें कि विश्वेंद्र सिंह सचिन पायलट के इतने कट्टर समर्थक रहे हैं कि उन्होंने एक बार PCC की बैठक में सचिन पायलट के समर्थन में पार्टी नेताओं से हाथ खड़े करवा दिए थे। तब से लेकर उन्होंने पायलट का साथ नहीं छोड़ा। बगावत के पिछले एपिसोड में विश्वेंद्र सिंह बाड़ेबंदी में पायलट के साथ मजबूती के साथ खड़े रहे। इस पर उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था।
अब अनिरुद्ध का क्या?
विश्वेंद्र सिंह के इस कदम के बाद अब देखना ये है कि उनके पुत्र अनिरुद्ध क्या कदम उठाते हैं। हाल ही में भरतपुर राजपरिवार की कलह खुलकर सामने आ गई थी जिसमें अनिरुद्ध ने कहा था कि वे सचिन पायलट के लिए अपना सर भी कटवा सकते हैं। अनिरुद्ध ने तब अपने पिता विश्वेन्द्र पर अपनी मां के प्रति हिंसक होने और शराब पीने सहित कई आरोप लगाए थे। माना जा रहा है पारिवारिक विवाद ने भी विश्वेन्द्र सिंह को खेमा बदलने को मजबूर किया। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि विश्वेंद्र सिंह के पाला बदलने से भरतपुर राजपरिवार में कलह और बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें
- नारायणी माता से लौट रहा परिवार रास्ते में उजड़ गया, पिता और दो बच्चों की मौत | बांदीकुई में सामने से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां गंभीर
- राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, 300 MM बारिश ने बढ़ाई चिंता | 22 बांध लबालब, 220 अब भी खाली; 12 अगस्त को कई संभागों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट
- भरतपुर में व्यापारियों के संघर्ष की पहली जीत, 6 दुकानों का हुआ आवंटन | सड़क चौड़ीकरण से उजड़े कारोबारियों को मिली राहत, महासंघ बोला- लड़ाई अभी बाकी है
- 137 फर्मों पर पड़ा टैक्स विभाग का छापा तो खुला 547 करोड़ का खेल, 106 निकलीं फर्जी | ITC के नाम पर चल रहा था बड़ा नेटवर्क, 4.65 करोड़ की राशि तत्काल ब्लॉक
- चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 183 RAS अफसरों के तबादले | CM के OSD से लेकर ADM-SDM तक बदले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
- भुसावर में फिर गूंजे गायत्री मंत्र, हर रविवार होगा यज्ञ | गायत्री नव चेतना केंद्र की गतिविधियों को मिली नई शुरुआत, बड़ी संख्या में जुटे लोग
- महाकाल दर्शन से पहले धौलपुर के परिवार पर टूटा कहर, मां-बेटे-बहू की मौत | दो मासूम बेटे सुरक्षित बचे, ड्राइवर समेत दो गंभीर घायल; ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा
- एमएसएमई को समय पर भुगतान की राह होगी आसान, ऑनलाइन विवाद निपटारे से छोटे कारोबारियों को राहत
- चुनाव आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा, 2 साल पूरे होते ही शिक्षकों का नियमितीकरण जरूरी | हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछली तारीख से मिलेगा वेतन-एरियर और वरिष्ठता का लाभ
- हिमाचल में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 57 अधिकारियों के तबादले | अमित यादव को साइबर क्राइम, मयंक चौधरी को IRB सकोह; जिलों में भी बदली पूरी कमान, यहां देखें पूरी लिस्ट
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
