नई दिल्ली
रेलवे में उच्च वेतनमान पर पदोन्नत रेल कर्मचारियों को भी अब राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन का अतिरिक्त वेतन मिलेगा। रेलवे बोर्ड ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। ये कर्मचारी काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे। रेलवे बोर्ड ने उनकी यह मांग मान ली है।
आपको बता दें कि अभी ता यह भत्ता ग्रेड आठ वाले कर्मचारी तक यानी जिस कर्मचारी का वेतनमान 46 सौ रुपए से कम है, उसे ही मिलता है। अधिक वेतनमान पर पदोन्नत होने के बाद अतिरिक्त वेतन नहीं दिया जाता है, जबकि इन कर्मचारियों से भी राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन ड्यूटी कराई जाती है। जिसमें वरिष्ठ गार्ड, वरिष्ठ चालक के अलावा सिग्नल, यांत्रिक, विद्युत विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी, रेलवे अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स, वरिष्ठ पैरामेडिकल स्टाफ भी शामिल हैं। वरिष्ठ कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन ड्यूटी करने पर अतिरिक्त वेतन की मांग लम्बे समय से की जा रही थी। जिसे अब रेलवे बोर्ड ने मान लिया है और नया आदेश जारी किया है।
नए आदेशों के अनुसार उच्च वेतनमान पर पदोन्नत रेल कर्मचारियों को भी राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन का अतिरिक्त वेतन मिलेगा। ट्रेन संचालन से जुड़े वरिष्ठ कर्मचारियों व रेलवे अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स को इसका लाभ मिलेगा। रेलवे बोर्ड ने कहा है कि मोडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एमएसीपी) के तहत पदोन्नत होकर उच्च पद वाले वेतनमान में पहुंच गए या उच्च पदोन्नत वेतनमान मिल रहा है, वैसे कर्मचारियों को भी राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन ड्यूटी करने पर अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा।
मगर शर्त ये है…
पत्र में शर्त है कि अगर किसी कर्मचारी की भर्ती ग्रेड नौ के वेतनमान पर हुई है तो उसे राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन ड्यूटी करने पर भी अतिरिक्त वेतन नहीं दिया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- वर्दी में दलाली का धंधा | ASI 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, पहले भी ले चुका था 35 हजार
- भूस्खलन ने निगल ली बस, बिलासपुर में मौत का पहाड़ | 18 शव बरामद, कई अब भी फंसे
- भरतपुर: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में जीएसटी रिफॉर्म्स पर व्याख्यान, छात्राओं को मिली महत्वपूर्ण जानकारी
- तनावमुक्त जीवन का मंत्र: योग और ध्यान से मिला सुकून | लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर का सेवाकुंर सप्ताह में चौथा दिन स्वास्थ्य को रहा समर्पित
- कमाई से ज्यादा समझ जरूरी | जयपुर में सेबी ने सिखाया ‘स्मार्ट इन्वेस्टमेंट’ का मंत्र
- गांव में मेड़बंदी का काम, दफ्तर में घूसखोरी का खेल | पंचायत समिति का जेटीए रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा
- ADGP ने साउंडप्रूफ बेसमेंट में खुद को मारी गोली | IAS पत्नी विदेश दौरे पर, घर में तैनात गार्ड्स को भेजा बाहर — रहस्य ने पुलिस को झकझोरा
- इस यूनिवर्सिटी के कुलगुरु पर गिरी गाज,अपने अधिकारों एवं क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर कर रहे थे काम, राजयपाल ने किया निलंबित
- लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर ने मनाया सेवा सप्ताह | कैंसर और डायबिटीज पर दो सत्रों में जागरूकता बढ़ाई
- आख़िर रात 3 बजे क्या देखा सीएम ने SMS अस्पताल में? कौन है इस आग का असली गुनहगार? | SMS हॉस्पिटल में ताबड़तोड़ एक्शन, डॉक्टर से इंजीनियर तक हटा दिए गए