नई दिल्ली
दीपावली से ठीक एक दिन पहले मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर Excise Duty (उत्पाद शुल्क) को घटा दिया। इससे पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम करने का ऐलान किया है। नई कीमतें दिवाली के दिन यानी 4 नवम्बर से लागू से लागू हो जाएंगी।
केंद्र सरकार के मुताबिक डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के घटने से किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि जल्द ही रबी फसल की बुआई होने वाली है। इस कटौती का सबसे बड़ा फायदा किसानों को मिलने वाला है।
राज्य सरकार भी घटाएं वैट
जानकारी मिली है कि एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों से भी पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने की अपील की है, ताकि लोगों को महंगाई से निजात मिल सके। अलग-अलग राज्य सरकारें 20 से 35% तक वैट वसूलती हैं।
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने एक ट्वीट कर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि उत्पाद शुल्क में कमी से गरीब और मध्यम वर्ग को मदद मिलेगी। साथ ही पूनिया ने राज्य सरकार से भी मांग की कि डीजल-पेट्रोल पर वैट घटाकर प्रदेश की जनता को राहत प्रदान करें।
आपको बता दें कि भारत के अधिकतर शहरों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार चला गया है और लगभग हर रोज 35 पैसे महंगा हो रहा है। 4 अक्टूबर 2021 से 25 अक्टूबर तक पेट्रोल की औसत कीमत में यहां 8 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसके साथ ही डीजल और रसोई गैस की कीमतें भी लगातार बढ़ रही है।
एक मैसेज में आपके शहर का भाव
आप सिर्फ एक SMS के जरिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे कीमतें तय करती हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भ्रष्टाचार पर ये कैसा जीरो टॉलरेंस! ACB के 600 से ज्यादा केस फाइलों में कैद, विभागों ने रोक रखी अभियोजन की चाबी
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
- आम से बदलेगी जनजातीय खेती की तस्वीर | अम्बावी में आधुनिक आम बागवानी पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मंत्र
- शतरंज से तेज़ हो रहा दिमाग | भरतपुर में पाँच दिवसीय निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
- खेती से कमाई का नया फार्मूला | एमपीयूएटी में अमरुद आधारित बागवानी पर 36 किसानों को मिला प्रशिक्षण और संसाधन
- अटल जी को नमन, सुशासन का संकल्प | महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 101वीं जयंती पर सुशासन दिवस
- भरतपुर में दर्दनाक हादसा: बीमार बेटे को दिखाकर लौट रही थी मां, अज्ञात कार ने रौंदा, मौके पर ही दोनों की मौत
- सेवा, सौहार्द और संकल्प का एजेंडा | लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर की बोर्ड बैठक में 2026 की कार्ययोजना तय
