नई दिल्ली
क्या आप भी बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से ज्यादा कमाई करना चाहते हैं? यदि हां तो आप कोरोना की वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) लगावइए और FD पर 25 बेसिस प्वाइंट ज्यादा ब्याज पाइए और यह मौका आपको दे रहा है सरकारी बैंक Central Bank of India। अगर आपने कोरोना की वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) लगवा ली तो आपको इस बैंक में FD पर ज्यादा ब्याज मिलेगा।
कोरोना की दूसरी लहर के बीच देश में वैक्सीनेशन तेजी से जारी है। वैक्सीनेशन के लिए लोगों में जागरुकता लाने और इसे बढ़ावा देने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया यह स्कीम लेकर आया है। इसमें ऐसे लोगों को FD पर ज्यादा ब्याज दिया जाएगा, जो वैक्सीन लगवा चुके हैं। सरकारी बैंक Central Bank of India ने एक नए ऑफर की पेशकश की है, जिसमें उन लोगों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर 25 बेसिस प्वाइंट ज्यादा ब्याज दिया जाएगा, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। बुजुर्गों यानी सीनियर सिटिजंस को इसके ऊपर अलग से 25 बेसिस प्वाइंट्स दिया जाएगा, यानी उन्हें 50 बेसिस प्वाइंट्स ज्यादा ब्याज मिलेगा।
जानिए कैसे मिलेगा और कब तक मिलेगा फायदा…
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम का नाम इम्यून इंडिया डिपॉजिट है। इसके तहत फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने पर मौजूदा रेट से 0.25% ज्यादा लाभ मिलेगा। बैंक ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस स्कीम की जानकारी दी है। स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 1,111 दिन है। इसे सीमित अवधि के लिए लॉन्च किया गया है। इस स्कीम के तहत वैक्सीन लगवाने वाले सीनियर सिटीजंस को डिपॉजिट कराने पर 0.50% ज्यादा ब्याज मिलेगा। बैंक का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने को प्रेरित करने के लिए यह स्कीम लॉन्च की गई है।
किन्हें मिलेगा फायदा?
यह स्कीम वो लोग ले सकते हैं, जिन्होंने कोविड वैक्सीन लगवा ली है। उन्हें 0.25% ज्यादा ब्याज दिया जाएगा। ऐसे सीनियर सिटिजंस को 0.50% ब्याज दिया जाएगा। जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे इसका फायदा नहीं उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें
- रिश्वत की रकम ने खोला राज | 15 हजार लेते पकड़ा गया AEN, जेब से निकले 5.23 लाख, दूसरा अफसर फरार
- मेगा हाईवे पर मौत की टक्कर | बस-ट्रक आमने-सामने भिड़े, 5 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
- खेत से घर लौटते वक्त काल बना ट्रैक्टर | झटके से उछला 10 साल का रोहित, पहिए के नीचे आकर दर्दनाक मौत
- डाक अब दौड़ेगी 24 घंटे में | ‘स्पीड पोस्ट-24’ से अगले दिन डिलीवरी की गारंटी
- कविता, विमोचन और सम्मान का संगम | स्वास्थ्य मंदिर में गूंजे साहित्य के सुर, ‘प्रेम की परछाइयां’ का हुआ लोकार्पण
