कुल्लू
राजस्थान का रहने वाला एक बैंक मैनेजर जुए का ऐसा शौकीन निकला कि उसने अपनी ही बैंक में बड़ी हेराफेरी कर डाली। उसने ग्राहकों की जमा पूंजी में से एक करोड़ रुपए उड़ा डाले। मामला खुला तो प्रबंधन ने उसे निलंबित कर दिया है। राजस्थान भागने की फ़िराक में था; तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
राजस्थान के रहने वाले इस बैंक मैनेजर का नाम है प्रसूनदीप अत्री। वह राजस्थान के चूरू जिले का रहने वाला है। और उसने यह गड़बड़ घोटाला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू (Kullu) जिले की Himachal Gramin Bank की दोहरानाला शाखा में किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बैंक ने निलंबित कर दिया है। प्रसूनदीप अत्री करीब डेढ़ साल पहले दोहरानाला बैंक शाखा में बतौर मैनेजर तैनात था।
खेलता था ऑनलाइन जुआ
आरोप है कि मैनेजर बैंक के ग्राहकों के खाते से पैसे निकालकर ऑनलाइन जुआ (Online Gambling) खेलता था और जीतने पर वह खाते में उतना पैसा जमा करवा देता था, जितना निकालना होता था।
जिनके पास SMS की सुविधा नहीं; उन ग्राहकों को बनाता था शिकार
इस बैंक मैनेजर ने ऐसे ग्राहकों की सूची बना रखी थी जिनके खातों में SMS की सुविधा नहीं थी और जो बैंक में साल में दो-चार बार ही आते थे। यह मैनेजर उनके खाते से ही पैसा निकालता था। अभी तक बैंक में 35.75 लाख के गबन की बात सामने आ चुकी है और आरोपी ने करीब एक करोड़ रुपए का गड़बड़ घोटाला किया है। इसकी अभी जांच चल रही है। गड़बड़ सामने आने के बाद बैंक के ग्राहक अपनी पासबुक अपडेट करवाने बैंक पहुंच रहे हैं।
पहले अपने सैलेरी दाव पर लगाई और फिर ग्राहकों के खाते खाली कर दिए
इस बैंक मैनेजर को ऑनलाइन जुआ खेलने व शेयर मार्केट में पैसा लगाने का ऐसा चस्का लगा था कि वह पहले वेतन का पैसा लगाता रहा। जब सारा पैसा खत्म हो गया तो उसने बैंक के ग्राहकों के खाते से पैसा निकालना शुरू कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद आरोपी राजस्थान भागने की फिराक में था और भनक लगने पर कुल्लू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे आया पकड़ में
कुल्लू जिले के चोरग्रां का धर्मचंद बैंक में पासबुक अपडेट करवाने गया था। पासबुक अपडेट करवाने पर पता चला कि खाते से पहले चार लाख रुपए निकाले और बाद में जमा किए गए हैं। जब उसने मैनेजर से बात की तो बताया गया कि तकनीकी खामी की वजह से सब हुआ है। धर्मचंद ने अन्य उपभोक्ताओं से बात की तो पासबुक अपडेट करने पर कई लोगों के खाते से पैसा गायब थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 20 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
