Army Public School Recruitment 2022
शिक्षक बनने के लिए सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुश खबर। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी (AWES) ने शिक्षकों के 8700 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। देशभर में AWES की ओर से संचालित संस्थानों में पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी पदों पर शिक्षकों की यह भर्ती की जाएगी।अभ्यर्थी 28 जनवरी तक AWES की ऑफिशियल वेबसाइट register.cbtexams.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए देश के 137 आर्मी पब्लिक स्कूलों में पीजीटी और टीजीटी शिक्षक पदों पर नियुक्तियां होंगी। AWES देश भर में 137 आर्मी पब्लिक स्कूलों (APS) में प्राइमरी शिक्षक (PRT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और पोस्टग्रेजुएट टीचर (PGT) की भर्ती के लिए OST आयोजित करता है।
आयु सीमा
फ्रेशर : 40 वर्ष से कम
अनुभवी : 57 वर्ष से कम
योग्यता
पीजीटी शिक्षक: किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से बीएड और संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ने बीएड या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन कम से कम 50 फीसदी अंक के साथ पास किया हो।
टीजीटी शिक्षक : किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन डिग्री और बीएड।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया तीन स्टेज की होगी। स्टेज-1 में स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। स्टेज-2 में इंटरव्यू होगा और स्टेज-3 में स्किल टेस्ट व कंप्यूटर दक्षता देखी जाएगी। नियुक्तियां सीबीएसई/ एडब्ल्यूईएस के नियमों के अनुसार की जाएंगी।
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की आखिरीअन्तिम तारीख : 28 जनवरी, 2022
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख : 10 फरवरी, 2022
परीक्षा : 19 और 20 फरवरी, 2022
रिजल्ट: 28 फरवरी, 2022
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क 385/- रुपए होगा। भुगतान विकल्प UPI/ डेबिट/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
