नई दिल्ली
भाजपा ने दिल्ली मुख्यालय पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। पहले और दूसरे फेज के चुनाव के लिए यह लिए लिस्ट जारी की गई है। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से और केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से उम्मीदवार होंगे। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि योगी अयोध्या से मैदान में उतरेंगे लेकिन पार्टी ने उन्हें गोरखपुर से ही उम्मीदवार बनाया है।
पहले चरण के 58 में 57 सीटों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई। दूसरे चरण के 55 में से 48 सीटों की घोषणा भी की गई। बाकी बचे हुए सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर विचार विमर्श होगा। 21 नए चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य चुनाव लड़ेंगी। पहले वे उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं हैं।
कौन कहां से लड़ेगा चुनाव: पहला चरण
- बरौली से ठाकुर जयवीर सिंह
- अतरौली से संदीप सिंह
- छर्रा से रविंदर पाल सिंह
- कोल से अनिल पारासर
- इगलास से श्री राजकुमार सहयोगी
- छाता से चौधरी लक्ष्मी नारायण
- मांट से राजेश चौधरी
- गोवर्दधन ठाकुर मेघ श्याम सिंह
- मथुरा से श्रीकांत शर्मा
- बलदेव से श्री पूरन प्रकाश जाटव
- एत्मादपुर डॉक्टर धरमपाल सिंह बदलाव
- आगरा कैंट से डॉक्टर जीएस धर्मेश
- आगरा दक्षिण से श्री योगेंद्र उपाध्याय
- आगरा नॉर्थ से श्री पुरुषोत्तम
- आगरा रूरल बेबी रानी मौर्या
- फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबू लाल
- खेरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाहा
- फतेहाबाद से छोटै लाल वर्मा
- बाह श्रीमती रानी पचरौलिया
दूसरा चरण
- बेहट से नरेश सैनी
- नकुट मुकेश चौधरी
- सहारनपुर नगर से राजीव गुंबद
- सहारनपुर से जगपाल सिंह
- देव बंद बृजेश सिंह रावत
- रामपुर मनिहारन देवेंद्र निम्न
- गंगोह से कीरत सिंह गूजर
- कुंवर भारतेंदु सिंह
- नगीना से डॉक्टर यशवंत
- बरहापुर से शुशांत सिंह
- धामपुर अशोक कुमार राणा
- नारहोट श्री ओम कुमार
- बिजनौर से सुचि मौसम चौधरी
- चांदपुर कमलेश सैनी
- कांठ से राजेश कुमार चुन्नू
- मुरादाबाद देहात – कृष्ण कांत मिश्र
- मुरादाबाद नगर- श्री रितेश गुप्ता
- कुंदरकी से कमल प्रजापति
- बेलारी से परमेश्वर लाल सैनी
- चंदौसी से गुलाबो देवी
- असमौली से हरेंद्र सिंह
- संभल से राजेश सिंघल
- चमरोहा से मोहन कुमार लोधी
- बिलासपुर बलदेव सिंह औल्ख
- रामपुर आकश सक्सेना
- मिलख से राजबाला
- धनौरा से राजीव तरारा
- नौगांव से देवेंद्र नागपाल
- अमरोहा से राम सिंह सैनी
- हसनपुर से महेंद्र सिंह कड़क वंशी
- गुन्नौर से अजीत कुमार उर्राफ जू यादव
- बुसौली से कुशाग्र सागर
- सहसवान से बीके भारद्वाज
- बिल्सी से हरीश शाक्य
- बदायूं से महेश गुप्ता
- शेखूपुर से धर्मेंद्र शाक्य
- दाता गंजा- राजीव सिंह बब्बू भेया
- मीरगंज से डा. डीसी वर्मा
- नवाब गंज डा एमपी आर्य गंगवार
- फरीदपुर से डॉ श्यम बिहारी लाल
- बिथरी चैनपुर से डा. राघवेंद्र शर्मा
- बरेली से डा. अरुण सक्सेना
- कैंट से संजीव अग्रवाल
- आंवला से धर्मपाल सिंह
- कटरा से वीर विक्रम सिंह
- पुवाया से चेतराम पासी
- शाहजहांपुर से सुरेश खन्ना
यूपी में 7 चरणों में चुनाव
403 विधानसभा सीटों वाले यूपी में 10 फरवरी से 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। अंतिम चरण के लिए मतदान 7 मार्च को है। पहले चरण के तहत 10 फरवरी को वोटिंग होगी। दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, 5वां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और 7 चरण 7 मार्च को संपन्न होगा। यूपी में चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को पूरा हो रहा है। ऐसे में 14 मई से पहले हर हाल में विधानसभा और नई सरकार के गठन की प्रकिया पूरी होनी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
