कविता
डॉ. विनीता राठौड़
कैसे कोई कर सकता है
बेटियों का दान?
नहीं हैं वे कोई वस्तु,
ना ही कोई परिधान
हर एक बेटी होती है
अपने घर की शान
सदैव बढ़ाती हैं
अपने माँ-बाबा का मान
भक्ति-शक्ति, त्याग-तपस्या से
होती वे परिपूर्ण
अपने समर्पण से कर देती
पति का घर सम्पूर्ण
होती हैं अनमोल बेटियां,
नहीं लगाओ इनका मोल
दो-दो घर को खुशनुमा बनाते
इनके प्यारे मीठे बोल
कैसे कोई कह सकता है
बेटी को पराया धन?
नहीं कमाया गया है इसको,
दिया है उसे भी जनम
जिस घर में जन्म लिया,
वहां बसता है उसका मन
जिस घर में ब्याह दिया,
सर्वस्व करती अपना अर्पण
हंसी ख़ुशी निभाती साथ
जिस संग लगाए फेरे सात
पवित्र बंधन में बंध कर करती,
प्रेम-प्रीत की बरसात
शीघ्र कुशलता से कर लेती,
नए रिश्तों को आत्मसात
कैसे विदाई होते ही,
बन जाती
अपने घर में ही मेहमान?
जिस घर आती
वे भी पराई जाई कह,
देते नहीं यथोचित मान
हम सब की है यह जिम्मेदारी,
अब और नहीं रहे यह जारी
कभी न समझे वो
स्वयं को अबला और पराई नारी
हम निभाएँ अपनी भागीदारी
और दिलाएं उसे विश्वास
दोनों घर हैं उसके अपने,
कराएं उसे अहसास
ससुराल में भी कोई न कर पाए
उसका उपहास
उसकी प्रतिष्ठा का
कभी न होने दें ह्रास।
(लेखिका राजकीय महाविद्यालय, नाथद्वारा, राजसमन्द में प्राणीशास्त्र की सह आचार्य हैं)
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
