नई दिल्ली
भारतीय सेना की ताकत और ज्यादा बढ़ गई है। बुधवार को सतह से सतह वार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया गया। इस मिसाइल को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लॉन्च किया गया। इस मिसाइल की रेंज 5000 किलोमीटर बताई जा रही है। इससे भारत की जद में चीन-पाकिस्तान सहित पूरा एशिया आ गया है।
चीन से लेकर पाकिस्तान तक, सभी बेचैन
बुधवार शाम को 7 बजकर 50 मिनट पर इस मिसाइल को लॉन्च किया गया। सरकार ने साफ कर दिया है कि उनकी नीति वही रहने वाली है कि किसी भी हथियार का पहले इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। ऐसे में भारत सिर्फ अपनी ताकत बढ़ाने पर पूरा जोर देगा। कहा जा रहा है कि अग्नि 5 की एंट्री से भारत की सैन्य ताकत काफी ज्यादा बढ़ गई है। चीन से लेकर पाकिस्तान तक, सभी बेचैन हैं। दोनों देश में बहस इस बात पर भी है कि इस मिसाइल की असल रेंज कितनी है।
अग्नि पांच की खासियत
अग्नि पांच की मारक क्षमता 5000 किलोमीटर रहने वाली है। वहीं इस मिसाइल की ताकत इसलिए भी ज्यादा मानी जा रही है क्योंकि इसके इंजन पर काफी काम किया गया है। अग्नि पांच के इंजन को तीन चरण वाले ठोस ईंधन से बनाया गया है। ऐसे में इसकी क्षमता और सटीकता दूसरी मिसाइलों की तुलना में ज्यादा रहने वाली है। अग्नि-5 का यह आठवां टेस्ट था।
अग्नि-5 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (Agni-V ICBM) का वजन 50 हजार किलोग्राम है। यह 17.5 मीटर लंबी है। इसका व्यास 2 मीटर यानी 6.7 फीट है। इसके ऊपर 1500 किलोग्राम वजन का परमाणु हथियार लगाया जा सकता है। इस मिसाइल में तीन स्टेज के रॉकेट बूस्टर हैं जो सॉलिड फ्यूल से उड़ते हैं। इसकी ध्वनि की गति से 24 गुना ज्यादा है। यानी एक सेकेंड में 8.16 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
कई टारगेट कर सकती ध्वस्त
इस सब के अलावा अग्नि पांच की MIRV तकनीक भी काफी खास है जिस वजह से इसके वॉरहेड पर एक की जगह कई हथियार लगाए जा सकते हैं। ऐसे में मिसाइल एक बार में कई टारगेट को ध्वस्त कर सकती है। दावा है कि इस मिसाइल के जरिए पूरे एशिया, यूरोप, अफ्रीका के कुछ हिस्सों तक हमला किया जा सकता है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
