भरतपुर
कच्चा परकोटा नियमन संघर्ष समिति एवं कांग्रेस के वरिष्ठ जनों ने भरतपुर के प्रभारी मंत्री महेश जोशी को एक ज्ञापन देकर मांग की है कि भरतपुर शहर के चारों ओर स्थित मिट्टी के परकोटे के पट्टे देने के प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री से संयुक्त प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात का समय निर्धारित कराया जाए।
ज्ञापन में लिखा गया कि भरतपुर शहर में चारों ओर स्थित मिट्टी के परकोटे पर विगत वर्षों से काबिज लोगों को प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 में नगर निगम, भरतपुर द्वारा पट्टे नहीं दिए जा रहे हैं। पट्टों को प्राप्त करने के लिए परकोटे की भूमि पर काबिज लगभग 2000 परिवार विगत 20 वर्षों से संघर्षरत हैं।
संघर्ष समिति और वरिष्ठ कांग्रेस जनों बैठकर तय किया है कि उक्त प्रकरण से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार 21 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात कर उक्त समस्या का समाधान कराया जाए। उक्त ज्ञापन में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार से समय व दिनांक निर्धारित करा सूचित कराने की भी मांग की गई है।
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मण्डल में कांग्रेस के महापौर अभिजीत कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं उप महापौर गिरीश चौधरी, कांग्रेस किसान नेता यदुनाथ दारापुरिया, पार्षद मुकेश कुमार (पप्पू) कांग्रेस के पूर्व प्रतिपक्ष नेता इन्द्रजीत भारद्वाज, संघर्ष समिति के संयोजक जगराम धाकड, उप संयोजक श्रीमाम चण्देला, भगमल वर्मा, अशोक कुमार, ओमप्रकाश मिश्रा, प्रहलाद गुप्ता, कालीचरन, हरिसिह कश्यप, मान सिंह मावई, विजय सिह, हवलदार किशन लाल आदि शामिल थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
