जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में बनी अगरबत्ती अब देश के घर-घर में महकेगी। इसके लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत इस राज्य में एक बेम्बो यूनिट लगाई जा रही है।
टोकरियों को भी पूरे देश में मिलेगा बाजार
जम्मू-कश्मीर में जो बेम्बो यूनिट लगाई जाएगी ,बाद में उसमें वैल्यू एडीशन कर टोकरियां भी बनाई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के गांव-गांव में टोकरियां बनाने की विशिष्ट कला का वजूद पाया जाता है। कई तरह की आकर्षक टोकरियां इस केन्द्र शासित राज्य में बनती हैं। पर उसके लिए अब तक कोई बड़ा बाजार उपलब्ध नहीं था। इस कारण वहां की इस अद्भुत कला के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। पर अब भारत सरकार के इस कदम से इस कला में नई जान आने की उम्मीद बढ़ गई है। इस केन्द्र शासित राज्य में जो बेम्बो यूनिट लगाई जाएगी उसका दूसरा क्लस्टर टोकरियों का होगा। इस क्लस्टर में बनी टोकरियों को देश के कोने-कोने में पहुंचाया जाएगा।
बनेंगे 12 कॉमन फेसिलिटी सैण्टर
केन्द्र सरकार ने दूसरा बड़ा फ़ैसला इस राज्य में 12 कॉमन फैसिलिटी सैण्टर स्थापित करने का किया है। ये घाटी, कठुआ, ऊधमपुर, सांबा आदि में स्थापित होंगे। इनमें शुरुआती दौर में करीब 125 करोड़ का इनवेस्टमेंट होगा। इनमें करीब 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS