झांसी
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शुक्रवार को दशहरा के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा उस वक्त हुआ जब देवी के दर्शन कर भक्त एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में अचानक चालक ट्रेक्टर से अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई जिसकी वजह से 11 लोगों की मौत हो गई।
ट्रॉली पर सवार सभी लोग एमपी के दतिया जिले से जवारा लेकर छिरौना धार्मिक स्थल आ रहे थे। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही जिला प्रशासन को घायलों के उपचार के पूरे प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। मृतकों में में 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के भांडेर रोड पर दोपहर डेढ़ बजे हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 32 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में ट्रैक्टर के सामने अचानक एक गाय आ गई। जिससे ड्राइवर ट्रैक्टर को संभाल नहीं पाया और वह धान के खेत में पलट गया।
दर्शन के लिए जा रहे थे
हादसे में मारे गए सभी लोग मध्य प्रदेश के दतिया के पंडूखर के रहने वाले थे। ये सभी झांसी के छिरौना गांव में बने माता के मंदिर जा रहे थे। श्रद्धालुओं ने खेतों में ज्वार की फसल लगाई थी। पहली फसल होने पर सभी लोग छिरौना माता को ज्वार विसर्जित करने झांसी जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।
4 महिलाओं की हालत गंभीर
ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें 35 साल की राजवती, 33 साल की संध्या, 34 साल की भूरी, और 32 साल की राजा बेटी शामिल हैं।
इनकी हुई मौत
पुष्पा देवी (40 साल) पत्नी जानकी, मुन्नी देवी (40) पत्नी स्व. मोतीलाल, सुनीता (35) पत्नी रविंद्र, पूजा देवी (25) पत्नी अनिल, राजो (45) पत्नी कैलाश, प्रेमवती (50) पत्नी जसमन, कुसुमा देवी (55) पत्नी मनीराम, करस्या (10) पुत्री अनिल, परी (1 साल) पुत्री नीरू, अनुष्का (4) पुत्री बंटी, अवि डेढ़ साल पुत्र पवन। एसपी झांसी शिवहरि मीणा ने बताया कि मृतक दतिया से आ रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राॅली के सामने अचानक मवेशी आ जाने से हादसा हुआ है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। 15 लोग घायल हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
