दौसा
दौसा जिले में अलवर-सिंकदरा मेगा हाइवे पर साई बाबा मंदिर के पास एक बेकाबू ट्रेलर ने एक सरकारी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक को बुरी तरह कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार 41 वर्षीय शिक्षक सुरेश चन्द्र बैरवा गुढ़लिया बाइक से गोलाबास में माता-पिता से मिलकर बांदीकुई राममंदिर के पीछे स्थित मकान लौट रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर ने शिक्षक को बुरी तरह से कुचल दिया। शिक्षक प्रतापपुरा के सीनियर सैकंडरी स्कूल में कार्यरत था।
पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। सूचना पर बांदीकुई पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया।
लोगों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे निर्माण कंपनी ने मेगा हाइवे पर साई बाबा मंदिर के पास प्लांट लगा रखा है। यहां दिनभर बेकाबू डम्परों व ट्रेलरों की आवाजाही रहती हैं। तेज रफ्तार के कारण हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता हैं। डॉ. ओ.पी. बैरवा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष इन्द्रजीत ने प्रशासन से यहांसंकेतक बनाने की मांग की।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
