Skip to content
  •   Thursday, October 22, 2026
  • ABOUT US
  • Health Capsule
  • Legal
  • 6ixer
  • OMG!
Nai Hawa

Nai Hawa

  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • पंजाब
    • जम्मू कश्मीर
    • राजस्थान
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • हरियाणा
    • झारखण्ड
    • आंध्र प्रदेश
    • तमिलनाडु
    • गोवा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्यप्रदेश
    • बिहार
    • असम
    • केरल
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
  • विश्व
  • अतुल्य भारत
    • Game Changer
    • नायक
    • कला-संस्कृति
    • इतिहास
  • साहित्य
  • नई दिशाएं
    • विकास
    • समाज
  • आधी दुनिया
  • खेल
  • युवा जोश
    • Trending Jobs
    • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • पर्यावरण
  • पर्यटन
  • अन्य
    • यूटिलिटी
    • आस्था
    • NRI’s Affairs
  • Encyclopedia
  • Home
  • राज्य
  • PF खाताधारकों को मिलता है 7 लाख तक का Life Insurance कवर, यहां जानिए नियम
बिजनेस राज्य

PF खाताधारकों को मिलता है 7 लाख तक का Life Insurance कवर, यहां जानिए नियम

5 years ago
saafkarao@gmail.com

EPFO

अच्छा ब्याज, रिटायरमेंट फंड और जरूरत पड़ने पर सेविंग बैंक अकाउंट की तरह ही काम करने वाले प्रोविडेंट फंड अकाउंट के कई फायदे हैं। EPFO की तरफ से हर EPF अकाउंट पर फ्री इंश्योरेंस कवर मिलता है। कर्मचारियों को EPF अकाउंट के साथ 7 लाख रुपए तक का लाइफ इंश्योरेंस कवर Employees Deposit Linked Insurance Scheme के तहत मिलता है। यदि आप पीएफ खाताधारक हैं और आपने लगातार 12 महीने नौकरी की है तो  आपको  7 लाख तक का Life Insurance कवर मिलेगा। अगर आपने  लगातार 12 महीने नौकरी की है और भले ही सालभर के अंदर एक से अधिक नियोक्ता के पास काम किया है तो आपकी अकाल मृत्यु होने पर आपके परिजन इस बीमा राशि का फायदा उठा सकते हैं। यह क्लेम कर्मचारी के स्वजन की ओर से कर्मचारी की अकाल मृत्यु पर किया जा सकता है। इस योजना के तहत क्लेम करने वाला सदस्य कर्मचारी का नॉमिनी होना चाहिए। कोरोना के चलते मृत्यु होने पर भी इस बीमा कवर का लाभ लिया जा सकता है।

कर्मचारी को अलग से योगदान देने की आवश्यकता नहीं
7 लाख तक का Life Insurance कवर लेने के लिए पीएफ खाताधारक को अलग से योगदान देने की आवश्यकता नहीं है । बल्कि इसके लिए योगदान नियोक्ता द्वारा ही दिया जाता है। ईफीएफओ तीन योजनाओं का संचालन करता है। ईपीएफ स्कीम (EPF), पेंशन स्कीम (EPS) और इंश्योरेंस स्कीम (EDLI)। किसी भी आर्गेनाइज्ड समूह में काम करने वाले कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और डीए का 12 फीसदी  इम्प्लाइ प्रोविडेंट फंड ईपीएफ (epf ) में जाता है। साथ ही 12 फीसदी  का योगदान कंपनी या नियोक्ता द्वारा दिया जाता है। किसी कर्मचारी की नौकरी पर रहते हुए कोविड-19 से मृत्यु होती है तो नॉमिनी EDLI स्कीम के तहत 7 लाख रुपए के लिए क्लेम कर सकता है। लाइफ इंश्योरेंस कवर आपके PF अकाउंट के साथ लिंक होता है।

क्लेम की गणना
ईडीएलआइ स्कीम में क्लेम की गणना का फॉर्मूला (कर्मचारी को मिली आखिरी 12 माह की बेसिक सैलरी के औसत का 35 गुना)+(आखिरी 12 महीनों के दौरान औसत पीएफ बैलेंस का 50 फीसद, जो 1,75,000 रुपये से अधिक ना हो) है। वहीं, अगर कर्मचारी ने लगातार 12 महीने काम किया है, तो न्यूनतम लाभ 2,50,000 से कम नहीं होगा। स्‍कीम में नॉमिनी को अधिकतम 7 लाख रुपए का इंश्योरेंस कवर (EPF Covid Claim) के तहत भुगतान किया जा सकता है। पहले इसकी लिमिट 3,60,000 रुपए थी। बाद में कवर की लिमिट को बढ़ाकर 6 लाख रुपए किया गया और पिछले साल सितंबर 2020 में इसकी लिमिट बढ़ाकर 7 लाख रुपए कर दी गई। बोनस की लिमिट को भी 1.5 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपए कर दिया गया था।

ऐसे करें क्लेम
PF खाताधारक की मृत्यु होने पर अकाउंट का नॉमिनी इंश्योरेंस अमाउंट के लिए क्लेम कर सकता है। इसके लिए इंश्योरेंस कंपनी को डेथ सर्टिफिकेट, सक्सेशन सर्टिफिकेट और बैंक डिटेल्स देने की जरूरत होगी। कोविड-19 (EPF Covid Claim) से होने वाली मृत्यु के मामले में भी इसे लिया जा सकता है। अगर किसी का कोई नॉमिनी नहीं है तो फिर कानूनी उत्तराधिकारी यह अमाउंट क्लेम कर सकता है। PF खाते से पैसा निकालने के लि‍ए एंप्लॉयर के पास जमा होने वाले फॉर्म के साथ इंश्योरेंस कवर का फॉर्म-5 IF भी जमा कर दें। इस फॉर्म को एंप्लॉयर सत्यापित करता है। इसके बाद कवर का पैसा मिलता है। क्लेम करने वाला 18 साल से कम है, तो उसकी तरफ से उसका अभिभावक क्लेम कर सकता है।

रि‍टायरमेंट के बाद नहीं मि‍लता क्‍लेम
पीएफ अकाउंट पर होने वाले इस इंश्‍योरेंस का दावा सि‍र्फ तभी कि‍या जा सकता है, जब पीएफ खाताधारक की मौत नौकरी के दौरान हुई हो, मतलब रि‍टायरमेंट से पहले। इस दौरान चाहे वह ऑफि‍स में काम कर रहा हो या छुट्टी पर हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। नॉमिनी पैसा क्लेम कर सकता है।




 

ये भी पढ़ें
  • राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम
  • जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहते, उनके लिए खुला है भरतपुर का ‘नेकी दरबार’
  • राजस्थान में सनसनीखेज वारदात: खेत में मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव, एक का शव पेड़ से लटका मिला
  • कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
  • 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
  • सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
  • भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
  • ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
  • PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
  • फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
Tags: life insurance cover, PF account holders

Post navigation

दुबई ने दी भारत से आने वालों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील, 23 जून से शुरू होगी फ्लाइट
HPCL डिप्टी जनरल मैनेजर ने पेट्रोल पंप पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में मांगी घूस, दलाल सहित रिश्वत लेते हुए दबोचा

Latest News

राजस्थान

राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम

21 hours ago
Nai Hawa
राजस्थान

जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहते, उनके लिए खुला है भरतपुर का ‘नेकी दरबार’

23 hours ago
Nai Hawa
राजस्थान

राजस्थान में सनसनीखेज वारदात: खेत में मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव, एक का शव पेड़ से लटका मिला

1 day ago
Nai Hawa
राजस्थान

कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस

2 days ago
Nai Hawa

Related Posts

बिजनेस राजस्थान

राजस्थान में MSME को मिलेगा नया सहारा, SIDBI और राजस्थान चैंबर के बीच हुआ बड़ा समझौता; जयपुर में खुलेगा हेल्प सेंटर

6 days ago
Nai Hawa
राज्य राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी पर भड़के CJI: ‘न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश न करें, आचरण पर देना होगा स्पष्टीकरण’

7 days ago
Nai Hawa
राज्य राष्ट्रीय

इंदिरा गांधी के नाम वाली पेंशन योजनाओं का नाम बदलेगी सरकार, अब इस नए नाम से होंगी संचालित | दिव्यांगों की मदद के नियमों में भी बड़ा बदलाव

1 week ago
Nai Hawa
बिजनेस

रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 78 दिन के बोनस पर लगी मुहर | लेकिन रकम बढ़ाने की मांग का क्या हुआ?

1 week ago
Nai Hawa
राज्य

बैंकों में महाघोटाला: नौकरी किसी और की, बैंक में मलाई काट रहा कोई और! CBI के शिकंजे में फंसे ‘डमी’ चेहरे

1 week ago
Nai Hawa
राज्य राष्ट्रीय

6 राज्यों में नए राज्यपाल, राजस्थान के इस दिग्गज नेता को मिली नई जिम्मेदारी

1 week ago
Nai Hawa
बिजनेस राजस्थान

GST परिषद की सिफारिशों का राजस्थान चैंबर ने किया स्वागत, 17 दिन में रिफंड और छोटे कारोबारियों को राहत पर जोर

2 weeks ago
Nai Hawa
राज्य

DMA India की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, डॉ. अमित व्यास अध्यक्ष और डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी बने महासचिव; देशभर के चिकित्सकों को मिली जिम्मेदारी

2 weeks ago
Nai Hawa

You Missed

राजस्थान

राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम

21 hours ago
Nai Hawa
राजस्थान

जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहते, उनके लिए खुला है भरतपुर का ‘नेकी दरबार’

23 hours ago
Nai Hawa
राजस्थान

राजस्थान में सनसनीखेज वारदात: खेत में मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव, एक का शव पेड़ से लटका मिला

1 day ago
Nai Hawa
राजस्थान

कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस

2 days ago
Nai Hawa
Copyright © 2026 Nai Hawa Digital Media Publisher. All rights reserved.